:
Breaking News

हमीरपुर (यूपी) -: कुरारा में मंडी समिति में लगा धर्मकांटा हुआ खराब, व्यापारियों को समस्याओं का करना पड़ रहा सामना

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

हमीरपुर (यूपी) -: कुरारा में मंडी समिति में लगा धर्मकांटा हुआ खराब, व्यापारियों को समस्याओं का करना पड़ रहा सामना 



कुरारा, हमीरपुर 31 अगस्त
स्थानीय कृषि उत्पादन मंडी समित में लगा धर्मकांटा खराब होने के कारण व्यापारियों को अपने ट्रक की तौल कराने के लिए बाहर जाना पड़ रहा है। जिससे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।वही मंडी सचिव के नदारत रहने से किसानो को परेशानी का सामना करना पड़ता है।कर्मचारियों के भरोसे ही मंडी का कार्य किया जा रहा है।
स्थानीय कृषि उत्पादन मंडी समित में अंदर जाने वाले वाहनों की तौल के लिएमेन गेट के सामने धर्मकांटा बना हुआ है।
गेट से अंदर जाने वाले वाहनों व कृषि उत्पाद लेकर बाहर जाने वाले वाहनों की तौल होती है। यह धर्म कांटा एक सप्ताह से खराब पड़ा है। जिससे व्यापारियों द्वारा
अपना जिंस बाहर भेजने के लिए बाहर स्थित धर्मकांटा से कराना पड़ रहा है। मंडी के व्यापारी साकेत गुप्ता, गुल्लू शिवहरे, रज्जू गुप्ता, श्रीकांत , रामलख्न, आदि ने बताया कि मंडी सचिव के न रहने से अव्यस्था का माहौल है। एक सप्ताह से कांटा खराब होने से तौल के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंडी सचिव नितिन कुमार वर्मा के न आने से मंडी कर्मचारियों के भरोसे चल रही है। जिससे किसानो को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इनके पास कुरारा,कोंच, सुमेरपुर, कदौरा, का चार्ज है।किसानो ने मंडी सचिव की तैनाती। कराए जाने की मांग जिलाधिकारी से की है। इस मंडी में कुरारा सहित जनपद जालौन के गांवों के किसान अपना कृषि उत्पाद लेकर बिक्री करने आते हैं। लेकिन इनको भी सुविधा नहीं मिल पा रही है। किसानो की किसी भी समस्या का समाधान नहीं हो पाता है। क्षेत्र के किसानो ने स्थाई मंडी सचिव की तैनाती कराए जाने की मांग की है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *