Breaking News
Hamirpur UP -: मुस्करा ब्लाक के सिवनी गांव में बाढ़ और भारी बारिश के बावजूद 167 मजदूरों ने की मजदूरी
Hamirpur UP -: कलेक्ट्रेट स्थित डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम सभागार में जिला एकीकरण समिति की बैठक सम्पन्न।
Hamirpur UP -:गणेश सिंह विद्यार्थी उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के जिला संयोजक बनाए गए
Hamirpur UP -खाद की कमी से किसानों में हाहाकार, लंबी लाइनों में इंतजार के बावजूद खाली हाथ लौटे किसान
भष्मानंद इंटरकालेज में आयोजित हुई जिलास्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता
- Mohammad Amir
- 02 Sep, 2024
भष्मानंद इंटरकालेज में आयोजित हुई जिलास्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता
बिवांर(हमीरपुर)–लोदीपुर-निवादा के भष्मानंद इंटरकालेज में भष्मानंद खेल ग्राउण्ड पर रविवार के दिन जनपद स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।बता दें कि यह प्रतियोगिता बीते 28 अगस्त को होनी थी जिसका उद्घाटन जिलाविद्यालय निरिक्षक महेश कुमार गुप्त ने किया था लेकिन दिन भरी हुई बारिश के चलते प्रतियोगिता पूरी नहीं हो सकी।वहीं रविवार के दिन फिर से प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि निवादा निवासी मौरंग व्यवसायी एवं जिलापंचायत सदस्य दुष्यंत सिंह ने किया।प्रतियोगिता में सीनियर बालक एवं बालिका वर्ग व जूनियर बालक एवं बालिका वर्ग की कुल 16 टीमों ने प्रतिभाग किया।उद्घाटन मैच
पीएनवी इंटरकालेज चिल्ली और विद्यादेवी इंटरकालेज मौदहा के बीच हुआ जिसमें विद्यादेवी इंटरकालेज की टीम ने पीएनवी की टीम से 28 के मुकाबले 29 अंकों से मैच जीता।इसके बाद हुए मैचों में जीती हुई टीमों में से सीनियर बालिका वर्ग की गाँधी इंटरकालेज मौदहा और भष्मानंद इंटरकालेज निवादा के बीच हुए फाइनल मैच में गाँधी इंटरकालेज की टीम 29 के मुकाबले 51 अंकों से जीती वहीं जूनियर बालिका वर्ग में भष्मानंद निवादा की टीम व जू0हा0 स्कूल महेरा की टीम के बीच हुए फाइनल मैच में भष्मानंद की टीम 11 के मुकाबले 33 अंकों से विजयी रही।वहीं जूनियर बालक वर्ग में भष्मानंद और उदयभान सिंह इंटरकालेज बिवांर के बीच हुए फाइनल मैच में भष्मानंद ने 21 के मुकाबले 34 अंकों से जीत हासिल की।सीनियर बालक वर्ग में विद्यादेवी इंटरकालेज मौदहा और गाँधी इंटरकालेज मौदहा के बीच हुए फाइनल मैच में गाँधी इंटरकालेज ने 26 के मुकाबले 28 अंकों से मैच जीत लिया।
सभी विजेता और उप विजेता टीमों को भष्मानंद इंटरकालेज के प्रधानाचार्य मनोहर सिंह बुन्देला ने पुरुष्कार और प्रमाणपत्र दिए।प्रतियोगिता में संचालन गोविंद नारायण त्रिपाठी , जोगेंद्र सिंह और कालीचरण सिंह जादौन ने किया।सभी मैचों में रैफरी व्यायाम शिक्षक उमेश कुशवाहा और नरेंद्र सिंह रहे और स्कोरर रविन्द्र सक्सेना व शिवम यादव रहे।आखिर में निवादा गाँव के ही कमल सिंह गौर ने बतौर विशिष्ट अतिथि सभी का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







