:
Breaking News

बुंदेलखंड संयुक्त मोर्चा से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए विनय तिवारी

top-news

बुंदेलखंड संयुक्त मोर्चा से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए विनय तिवारी

बुंदेलखंड क्षेत्र की लंबे समय से उपेक्षित आवाज को सशक्त मंच देने वाले बुंदेलखंड संयुक्त मोर्चा की नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है। इस नवगठित टीम में विनय तिवारी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि देव यादव को राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त किया गया है। यह निर्णय बुंदेलखंड आंदोलन के प्रखर प्रवक्ता और वरिष्ठ नेता राजा बुंदेला की सहमति और मार्गदर्शन में लिया गया। मोर्चा का उद्देश्य बुंदेलखंड क्षेत्र को उसका अधिकार दिलाना, विकास की मुख्यधारा से जोड़ना और सामाजिक-आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। आने वाले दिनों में कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों की घोषणा भी की जाएगी और क्षेत्रीय जनसभाओं का आयोजन कर आंदोलन को गति दी जाएगी। बुंदेलखंड संयुक्त मोर्चा में लगभग 16 संगठनों को संयुक्त रूप से जोड़ा गया है और इसका प्रमुख उद्देश्य संयुक्त रूप से आंदोलन को मजबूत करना है 
जनपद हमीरपुर से बुंदेलखंड नव निर्माण सेना भारत को प्रतिनिधित्व मिला है जिसमें सेना के अध्यक्ष विनय तिवारी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं हमीरपुर जिलाध्यक्ष देव यादव जी को राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया है बुंदेलखंड नव निर्माण सेना भारत के पदाधिकारियों और सदस्यों में खुशी की लहर है

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *