:
Breaking News

Hamirpur UP -: 1 जून से 30 सितंबर तक नदी तल से उपखनिजों का खनन प्रतिबन्धित

top-news

अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) विजय शंकर तिवारी ने बताया कि मानसून सत्र.01 जुलाई, 2025 से 30 सितम्बर, 2025 की अवधि में जनपद में संचालित बालू/मौरंग के समस्त पट्टाधारक /अनुज्ञाधारक को सूचित किया जाता है कि वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार की अधिसूचना व मा० राष्ट्रीय हरित अधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशानुसार मानसून सत्र दिनांक.01.07.2025 से 30 सितम्बर, 2025 तक नदी तल से उपखनिजों का खनन प्रतिबन्धित किया गया है। जिसके क्रम में समस्त खनन प‌ट्टा धारक/अनुधारक उपखनिज बालू/मौरंग जनपद हमीरपुर को निर्देशित किया गया, कि उक्त निर्देशों का अनुपालन करते हुये मानसून सत्र दिनांक.01.07.2025 से 30.09.2025 तक अपने खनन प‌ट्टा क्षेत्र में खनन /परिवहन कार्य बन्द रखेगें। उक्त अवधि में आपके खनन पट्टा क्षेत्र में कोई खनन कार्य न होने पाये इस पर सतत् निगरानी रखे तथा आवश्यकतानुसार इस हेतु कर्मचारियों की तैनाती सुनिश्चित करेगें। यदि आपके क्षेत्र में खनन / परिवहन किया जाना पाया जाता है, तो आपके विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जायेगी, जिसका सम्पूर्ण उत्तरदायित्व आपका होगा।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *