Breaking News
Hamirpur UP -: मुस्करा ब्लाक के सिवनी गांव में बाढ़ और भारी बारिश के बावजूद 167 मजदूरों ने की मजदूरी
Hamirpur UP -: कलेक्ट्रेट स्थित डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम सभागार में जिला एकीकरण समिति की बैठक सम्पन्न।
Hamirpur UP -:गणेश सिंह विद्यार्थी उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के जिला संयोजक बनाए गए
Hamirpur UP -खाद की कमी से किसानों में हाहाकार, लंबी लाइनों में इंतजार के बावजूद खाली हाथ लौटे किसान
Hamirpur UP -: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक सम्पन्न
- SADDAM HUSEN Editor in Chief
- 27 Jun, 2025
हमीरपुर, 27 जून 2025 (सू0वि0) जिला पोषण समिति एवं कन्वर्जंस विभागों की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी श्री घनश्याम मीना की अध्यक्षता व मुख्य विकास अधिकारी चन्द्र शेखर की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट स्थित डॉ एपीजे अब्दुल कलाम सभागार कक्ष में संपन्न हुई।
जिलाधिकारी ने कहा कि गर्भवती एवं धात्री महिलाओं ,कुपोषित बच्चों के पोषण सुधार संबंधी वीएचएसएनडी सेशन अत्यंत महत्वपूर्ण है अतः इस सेशन को सभी संबंधित केंद्रों पर निर्धारित समय मे संचालित किया जाए तथा इस सेशन में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व संबंधित लाभार्थियों ध् लोगों की अनिवार्य रूप से सहभागिता सुनिश्चित किया जाए। कहा कि वीएचएसएनडी सेशन के दौरान सभी आवश्यक उपकरण अनिवार्य रूप से होने चाहिए।
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का बेहतर ढंग से पर्यवेक्षण किया जाए। कहा कि सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों पर आधारभूत सुविधाएं यथा विद्युत कनेक्शन आदि हो जाना चाहिए। सभी सीडीपीओ द्वारा शत प्रतिशत आंगनबाड़ी केंद्रों का विजिट किया जाए । पोषण ट्रैकर ऐप में 100 प्रतिशत लाभार्थियों का सत्यापन किया जाए।
संभव अभियान के अंतर्गत जिन बच्चों में मेडिकल कॉम्प्लिकेशंस है उनका स्वास्थ्य चेकअप कर एनआरसी आदि में भर्ती कराकर उन्हें सुपोषित करने हेतु प्रभावी कार्रवाई किया जाए। पोषण ट्रैकर एप पर शत प्रतिशत फीडिंग किया जाए ।कम्युनिटी बेस्ड इवेंट एवं वीएचएसएनडी सेशन निर्धारित समय से आयोजित किया जाए इसमें जन जागरूकता कर लोगों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि रियल टाइम मॉनिटरिंग के अंतर्गत पोषण ट्रैकर एप पर नियमित रूप से फीडिंग का कार्य किया जाए। कहा कि प्रत्येक माह पोषाहार वितरण समय से किया जाए। कुपोषित बच्चों का नियमित रूप से वजन किया जाए। कहा कि सभी सीडीपीओ द्वारा गंभीर कुपोषित बच्चों को अनिवार्य रूप से एनआरसी में भर्ती कराया जाए। कहा कि पोषण ट्रैकर एप पर विभिन्न गतिविधियों की शत प्रतिशत फीडिंग की जाए । नियमित रूप से आंगनवाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया जाए।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







