Breaking News
Hamirpur UP -: मुस्करा ब्लाक के सिवनी गांव में बाढ़ और भारी बारिश के बावजूद 167 मजदूरों ने की मजदूरी
Hamirpur UP -: कलेक्ट्रेट स्थित डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम सभागार में जिला एकीकरण समिति की बैठक सम्पन्न।
Hamirpur UP -:गणेश सिंह विद्यार्थी उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के जिला संयोजक बनाए गए
Hamirpur UP -खाद की कमी से किसानों में हाहाकार, लंबी लाइनों में इंतजार के बावजूद खाली हाथ लौटे किसान
Hamirpur -: राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष अनीता गुप्ता ने की महिला जनसुनवाई
- SADDAM HUSEN Editor in Chief
- 25 Jun, 2025
माननीया सदस्य अनीता गुप्ता उ०प्र० राज्य महिला आयोग, मानव अधिकार भवन (तृतीय तल) गोमती नगर लखनऊ की अध्यक्षता में डॉ० ए०पी०जे० अब्दुल कलाम सभागार कलेक्ट्रेट हमीरपर में महिलाओं से सम्बन्धित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाये जाने एवं महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाये जाने के उद्देश्य से महिला जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में जनपद की विभिन्न क्षेत्रों से आई कुल 18 शिकायतकत्रियों द्वारा माननीय सदस्य महोदया के समक्ष उपस्थित होकर शिकायती प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया। प्रस्तुत प्रार्थना पत्रों को माननीय सदस्या द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। तत्पश्चात् मा० द्वारा आंगनवाडी केन्द्र झलोखर, वन स्टाप सेन्टर हमीरपुर में आवासित बालिकाओं से वार्ता की गयी तथा वन स्टाप सेन्टर की साफ सफाई आदि सामान्य पायी गयी। तत्पश्चात् जिला कारागार हमीरपुर में निरूद्ध महिला बैरेक का निरीक्षण किया गया जिसमें 23 महिला बन्दी निरूद्ध पायी गयी निरूद्ध बन्दियों द्वारा किसी समस्या आदि से अवगत नही कराया गया। जिला महिला चिकित्सालय हमीरपुर का भी माननीय सदस्य द्वारा निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान साफ सफाई आदि सब ठीक ठाक पाया गया।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







