Breaking News
Hamirpur UP -: मुस्करा ब्लाक के सिवनी गांव में बाढ़ और भारी बारिश के बावजूद 167 मजदूरों ने की मजदूरी
Hamirpur UP -: कलेक्ट्रेट स्थित डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम सभागार में जिला एकीकरण समिति की बैठक सम्पन्न।
Hamirpur UP -:गणेश सिंह विद्यार्थी उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के जिला संयोजक बनाए गए
Hamirpur UP -खाद की कमी से किसानों में हाहाकार, लंबी लाइनों में इंतजार के बावजूद खाली हाथ लौटे किसान
Hamirpur UP -: सरकारी काम में बाधा उत्पन्न करने सहित अवैध अतिक्रमण का मामला दर्ज
- SADDAM HUSEN Editor in Chief
- 15 Jun, 2025
सरकारी काम में बाधा उत्पन्न करने सहित अवैध अतिक्रमण का मामला दर्ज
मौदहा हमीरपुर।ग्राम पंचायत के अन्तर्गत आने वाले दो चकरोडों पर अवैध अतिक्रमण कर कब्जा करने और सड़क निर्माण में बाधा उत्पन्न करने के मामले में ग्राम प्रधान ने चार लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है।
बिंवार थाना क्षेत्र के ग्राम टीहर निवासी ग्राम प्रधान रामकुमार शुक्ल ने थाने में दिए शिकायती पत्र में बताया कि ग्राम पंचायत के चकरोड 620 और 644 में गांव के कामता पुत्र कंधी अवैध अतिक्रमण कर कब्जा किए हुए हैं।जब राजस्व विभाग की टीम पैमाईश करने पहुंची तो रघुवीर,जगभान पुत्रगण कामता और जीतेंद्र पुत्र रघुवीर ने काम नहीं करने दिया और लडाई करने पर आमादा हो गए।और जान माल की धमकी दे रहे हैं।ग्राम प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने चारों लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







