:
Breaking News

हमीरपुर -: कस्बा मौदहा में सीएचसी के आस-पास अवैध पैथोलॉजी व मेडिकल स्टोर की भरमार

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

कस्बा मौदहा में सीएचसी के आस-पास अवैध पैथोलॉजी व मेडिकल स्टोर की भरमार



नौसिखिए कर रहे है मरीजों की जांच व मेडिकल स्टोरों पर बांट रहे है दवाएं






नौसिखिये कर रहे सेहत से खिलवाड़: स्वास्थ्य विभाग ने 15 दिन पहले सभी अवैध पैथालॉजी लैब सेन्टरों को भेजी थी नोटिस कार्यवाही ठंडे बस्ते में डाली 



हमीरपुर (यूपी)-: जनपद के कस्बा मौदहा में अवैध पैथोलॉजी सेंटरो व मेडिकल स्टोरों की भरमार देखने को मिल रही है। बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित हो रहे अवैध पैथोलॉजी और मेडिकल स्टोर आखिर किसके रहमो करम पर खुलेआम मरीजों के साथ खिलवाड़ कर रहे है। सीएचसी मौदहा के आस पास सहित कस्बा मौदहा में अलग अलग जगहों पर दर्जनों ऐसे मेडिकल स्टोर व पैथोलॉजी सेंटर चलाए जा रहे है। जिनका ना तो रजिस्ट्रेशन है न ही इन सेंटरों पर कोई लैब टेक्नीशियन व फार्मासिस्ट बैठता है। लेकिन जांच गंभीर से गंभीर बीमारी का किया जा रहा है दवाएं भी नौसिखियों द्वारा बांटी जा रही है। अब आप ही सोचिए इस तरह के अवैध सेंटर मरीजों के साथ किस कदर खिलवाड़ कर रहें है। जब कि सीएचसी मौदहा में अधिकांश जांच की सुविधा व भारी मात्रा में दवाएं भी सरकार द्वारा मौदहा सीएचसी को मुहैया कराई जा रही है।

 मजेदार बात यह है कि यह पैथालॉजी लैब सेन्टर सीएचसी के पीछे दीवार के पास संचालित हैं जो आज तक स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिखाई नहीं दी हैं।सीएचसी परिसर के आसपास करीब आधा दर्जन और पैथालॉजी लैब सेन्टर वर्षों से अवैध तरीके से धड़ल्ले से संचालित हैं। इसके अलावा कस्बे के अलग-अलग जगहों पर करीब एक दर्जन के आसपास अवैध पैथालॉजी लैब सेन्टर संचालित है अब सवाल यह उठता है कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को जब सीएचसी मौदहा के आसपास संचालित अवैध पैथालॉजी लैब सेन्टर जो वर्षों से संचालित है आज तक दिखाई नहीं दिए तो कस्बा में अन्य जगहों पर संचालित अवैध पैथालॉजी लैब सेन्टर दिखाई ही नहीं दे सकते।


सदर विधायक ने अवैध पैथालॉजी और प्राईवेट अस्पतालों पर कार्यवाही के लिए उठाई थी आवाज 



बीते कुछ दिनों पूर्व कस्बा सुमेरपुर में डाक्टर अलीम नाम के झोलाछाप डॉक्टर के यहां ईलाज के दौरान एक मरीज ने दम तोड़ दिया था। उसी घटना को लेकर सदर विधायक मनोज प्रजापति ने अवैध पैथालॉजी लैब सेन्टरों व अवैध अस्पतालों पर कार्यवाही की मांग की थी। सदर विधायक ने सीएमओ हमीरपुर के ऊपर भ्रष्टाचार से सम्बंधित गंभीर आरोप भी लगाए थे जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने आनन-फानन में कुछ अवैध अस्पतालों व लैब सेन्टरों पर छापेमारी की थी और बाकी अवैध पैथालॉजी लैब सेन्टरों व अस्पतालों को नोटिस जारी कर कार्यवाही की चेतावनी दी थी मगर करीब 15 दिन बीत जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कार्यवाही को ठंडे बस्ते में डाल दिया है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *