:
Breaking News

Hamirpur UP -: उस्मानिया कैरियर इंस्टीट्यूट की छात्रा बुशरा गौहर ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया में 10वीं में किया टाॅप

top-news

उस्मानिया कैरियर इंस्टीट्यूट की छात्रा बुशरा गौहर ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया में 10वीं में किया टाॅप


मौदहा हमीरपुर। कस्बे के होनहार छात्रा ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में हाईस्कूल की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर कस्बा सहित परिवार का नाम रौशन किया है। छात्रा ने अपनी कामयाबी का श्रेय अपनें परिजनों के साथ ही उस्मानिया कैरियर इंस्टीट्यूट को दिया है।
कस्बा निवासी बुशरा गौहर पुत्री गौहर सिद्दीकी जो कि जामिया मिल्लिया इस्लामिया में कक्षा 10 की छात्रा है जिसने हाईस्कूल की परीक्षा में 98.71 प्रतिशत अंक हासिल कर विश्वविद्यालय टाॅप किया है। इसी प्रकार कस्बे की एक और छात्रा अलैना अजीम ने 91.71 प्रतिशत अंक के साथ कालेज में टाप 10 की सूची में स्थान प्राप्त किया है। दोनों छात्राओं की इस कामयाबी से पूरे परिवार सहित गुरू जनों में जश्न का माहौल है और बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। उक्त दोनों छात्राओं ने अपनी कामयाबी का क्षेत्र अपने पिता गौहर सिद्दीकी सहित परिजनों एवं उस्मानिया कैरियर इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर सद्दाम खान को देते हुए बताया की हमने उस्मानिया कैरियर इंस्टीट्यूट से आनलाइन तथा आफलाइन क्लासेज से जुड़कर अंतिम समय का पढ़ाई की है जिसका नतीजा आज आपके सामने है। वहीं छात्रा बुशरा गौहर के हाईस्कूल टाॅप करने एवं अलैना अजीम के टाॅप 10 की सूची में आने पर उस्मानिया कैरियर इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर सद्दाम खान ने दोनों छात्राओं को ढेर सारी मुबारकबाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *