Breaking News
Hamirpur UP -: मुस्करा ब्लाक के सिवनी गांव में बाढ़ और भारी बारिश के बावजूद 167 मजदूरों ने की मजदूरी
Hamirpur UP -: कलेक्ट्रेट स्थित डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम सभागार में जिला एकीकरण समिति की बैठक सम्पन्न।
Hamirpur UP -:गणेश सिंह विद्यार्थी उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के जिला संयोजक बनाए गए
Hamirpur UP -खाद की कमी से किसानों में हाहाकार, लंबी लाइनों में इंतजार के बावजूद खाली हाथ लौटे किसान
Hamirpur UP -: शार्ट - सर्किट से मेन मार्केट में लगी आग, स्टार्ट नहीं हुई फायर ब्रिगेड की गाड़ी,धक्का लगाकर लाये ग्रामीण
- SADDAM HUSEN Editor in Chief
- 15 May, 2025
शार्ट -सर्किट से मेन मार्केट में लगी आग, स्टार्ट नहीं हुई फायर ब्रिगेड की गाड़ी,धक्का लगाकर लाये ग्रामीण
भीषण आग से आधा दर्जन से ज्यादा दुकानें जली, लाखों का हुआ नुकसान
जनपद हमीरपुर के कस्बा बिवांर मेन मार्केट में बीती आधी रात शार्ट सर्किट के चलते भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते आस पास रखी करीब आधा दर्जन दुकानों को अपने आगोश में ले लिया। होटल , फलों की दुकानों में रखा लाखों का सामान व नगदी जलकर खाक हो गया । ग्रामीणों ने आनन-फानन में पुलिस और फायर ब्रिगेड को फोन किया और खुद आग बुझाने में लग गए मगर आग इतनी भीषण तरीके से लगी थी कि ग्रामीणों की हर कोशिश नाकाम रही। आपको बता दें कि घटनास्थल से महज दो सौ मीटर की दूरी पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी खड़ी थी और ग्रामीणों के फोन करने के बहुत देर बाद तक जब फायर ब्रिगेड की नहीं पहुंची। ग्रामीणों को पता चला कि फायर ब्रिगेड की गाड़ी स्टार्ट नहीं हो रही है तब दर्जनों ग्रामीणों ने आनन-फानन में फायर ब्रिगेड की गाड़ी को धक्का लगाकर घटनास्थल पर पहुंचाया। तब कहीं जाकर फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका । फायर ब्रिगेड की धक्का प्लेट गाड़ी का वीडियो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल भी हो रहा है। इस दौरान जिनकी दुकानों में आग लगी थी वो रोते बिलखते और हताहत नजर आये।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







