Breaking News
Hamirpur UP -: मुस्करा ब्लाक के सिवनी गांव में बाढ़ और भारी बारिश के बावजूद 167 मजदूरों ने की मजदूरी
Hamirpur UP -: कलेक्ट्रेट स्थित डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम सभागार में जिला एकीकरण समिति की बैठक सम्पन्न।
Hamirpur UP -:गणेश सिंह विद्यार्थी उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के जिला संयोजक बनाए गए
Hamirpur UP -खाद की कमी से किसानों में हाहाकार, लंबी लाइनों में इंतजार के बावजूद खाली हाथ लौटे किसान
Hamirpur UP -: शादी में शामिल होने जा रहे तीन युवकों को ट्रक ने रौंदा, तीनों की दर्दनाक मौत
- SADDAM HUSEN Editor in Chief
- 14 May, 2025
रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, तीन युवकों की दर्दनाक मौत
एंकर- जनपद हमीरपुर के बिवांर थाना क्षेत्र अंतर्गत बांधुर खुर्द गांव के पास देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। आपको बता दें कि बीती रात करीब साढ़े 11 बजे ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचल दिया जिनको एंबुलेंस की सहायता से नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र छानी में भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया था जहां ईलाज के दौरान तीनों युवकों की दर्दनाक मौत हो गई । बताया जाता है कि तीनों युवक शत्रुघ्न पुत्र हरिराम,अमर पुत्र माता प्रसाद ,राजा पुत्र ब्रांडी निवासी कालपी जनपद जालौन शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। पुलिस ने तीनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है साथ ही पुलिस ने ट्रक को भी अपने कब्जे में ले लिया है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







