:
Breaking News

हमीरपुर - यूपी बोर्ड परीक्षाफल में उस्मानिया कैरियर इंस्टीट्यूट के छात्रों का दबदबा

top-news

यूपी बोर्ड परीक्षाफल में उस्मानिया कैरियर इंस्टीट्यूट के छात्रों का दबदबा।


सोहेल खान 91.6 प्रतिशत अंक के साथ बने टाॅपर।

मौदहा हमीरपुर। यूपी बोर्ड का परीक्षाफल शुक्रवार को घोषित हुआ जिसमें छात्रो ने अपना दबदबा कायम रखा है। जिसमें अलग अलग स्कूल कालेज एवं कोचिंग संस्थानों में उत्तीर्ण मेधावियों का सम्मान समारोह आयोजित हुआ जहां अध्यापको ने मेधावी छात्र छात्राओं का मुंह मीठा कर बधाई दी। 
कस्बे के हैदरगंज स्थित उस्मानियां कैरियर इंस्टीट्यूट के छात्र छात्राओं ने हाईस्कूल में सर्वाधिक अंक लाकर परिवार सहित अध्यापको का नाम रौशन किया है। जिसमें सोहेल खान ने 91. 8, शिफा परवीन 90.5, सुहालिया मोईन 85.8, सिदरा वकील 84.6, अलशिफा जमशेद 84.5, मोहम्मद आसिफ 83.5, अलीशा फातिमा 83.5, जुनैद रमज़ान 83.1, अशफी रज़्ज़ाक 83 व असफिया ने 82.6 प्रतिशत अंक हासिल कर अपने परिवार सहित कोचिंग को गौरवान्वित किया है। वहीं इसी कोचिंग के छात्रो ने अलग अलग विषयों पर सर्वाधिक अंक हासिल किए हैं। जिनमें सालिहा ने गणित में 99 व अंग्रेजी में 91 अंक प्राप्त किए। जबकि इसी कोचिंग के सोहेल ने विज्ञान में 94 व उर्दू में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। जिनका कोचिंग संस्थापक सद्दाम सर ने मुंह मीठा कर स्वागत किया और बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hafza kaifee

May Allah grant such success to the children and make the name of Usmaniya Career Institute famous.