:
Breaking News

Hamirpur UP - गाने की धुन पर अवैध हसलहा लहराते युवा का हुआ वीडियो वायरल

top-news

हमीरपुर।देश की युवा पीढ़ी क्राइम व नशे की दुनिया की ओर आकर्षित हो रही है जो देश के लिए वास्तव में चिंताजनक है।बच्चे देश का भविष्य होते है ,जो आगे चल कर देश का व अपना भविष्य लिखते है।नशे की लत इंसान के जीवन जहर का कार्य करती है जिसकी आगोश में आकर लोग क्राइम जैसे कार्य करने में जरा भी नही चूकते।इसके लिए युवा के अभिभावको भी कम दोषी नही कहा जा सकता।युवा पीढ़ी के अभिभावक जो ब्यापारिक व अन्य ब्यस्तताओ में उलझे रहते है और अपने बच्चों के जीवन सुधार का समय नही दे पाते जो आगे चलकर यही बच्चे भटक कर क्राइम के आगोश में समाते है।इन युवा पीढ़ी को कानून का तनिक भी भय नही दिखता।ऐसे ही एक वीडियो जनपद के इस वक्त शोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।मजे की बात तो यह कि इस वायरल वीडियो में युवा वर्ग के लड़के और लड़कियां एकत्रित हो डीजे की आखियो से गोली मारे... धुन पर जमकर ठुमके लगा रहे है इसी नाच के बीच एक युवा पीढ़ी का नवयुवक लड़का अवैध रिवाल्वर निकाल कर गाने की धुन पर हवा में लहरा कर कानून ब्यवस्था की धज्जियां उड़ा है इस वीडियो को जिस किसी ने देखा वह कानून जनपद की ब्यवस्था पर सवाल खड़े करता नजर आया।हालांकि कानून की धज्जियां उड़ाता यह वायरल वीडियो राठ कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है जो शोसल मीडिया पर वायरल हो रहा है।हालांकि इस मामले में जनपदीय पुलिस ने इस वायरल वीडियो का सज्ञान ले जांच पड़ताल कर बताया कि बताया जा रहा है यह वीडियो 04-05 वर्ष पुराना है स्थानीय पुलिस द्वारा जांच की जा रही है जांच के तथ्यों के आधार पर कार्यवाही अमल में लायो जाएगी।हालांकि अब सरकारी तंत्र को ऐसे क्राइमो पर लगाम लगाने के लिए दृढ़ इच्छाशक्ति का परिचय देना होगा जिस युवा पीढ़ी के बल पर सरकार देश के प्रगति के सपने सजोये बैठी है।वह युवा पीढ़ी अवैध असलहों व नशे का शिकार हो अपना जीवन बर्बाद कर रही है।सोचनीय विषय तो यह है कि अगर देश की युवा पीढ़ी यू ही क्राइम ओर नशे की ओर आकर्षण होगा तो फिर देश का भविष्य आखिर कैसा होगा।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *