Breaking News
Hamirpur UP -: मुस्करा ब्लाक के सिवनी गांव में बाढ़ और भारी बारिश के बावजूद 167 मजदूरों ने की मजदूरी
Hamirpur UP -: कलेक्ट्रेट स्थित डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम सभागार में जिला एकीकरण समिति की बैठक सम्पन्न।
Hamirpur UP -:गणेश सिंह विद्यार्थी उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के जिला संयोजक बनाए गए
Hamirpur UP -खाद की कमी से किसानों में हाहाकार, लंबी लाइनों में इंतजार के बावजूद खाली हाथ लौटे किसान
उत्तर प्रदेश: देश का ग्रोथ इंजन थीम पर तीसरे दिन आयोजित हुए विभिन्न कार्यक्रम
- SADDAM HUSEN Editor in Chief
- 27 Mar, 2025
सेवा, सुरक्षा और सुशासन के 8 वर्ष पूर्ण होने पर चौरा देवी ग्राउंड में उत्तर प्रदेश: देश का ग्रोथ इंजन थीम पर तीसरे दिन आयोजित हुए विभिन्न कार्यक्रम
विधायक सदर रहे समापन दिवस के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, बतायीं प्रदेश सरकार की उपलब्धियां, स्टॉलों का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को सौंपे प्रमाणपत्र
हमीरपुर 27 मार्च 2025
सेवा, सुरक्षा एवं सुशासन की नीति के साथ उत्तर प्रदेश सरकार के ऐतिहासिक 8 वर्ष पूर्ण होने एवं केंद्र सरकार के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में, जनपद में त्रिदिवसीय जनपदीय विकास महोत्सव कार्यक्रम के तीसरे दिन /समापन दिवस में भी चौरा देवी ग्राउंड में भव्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। तीसरे दिन के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मा विधायक सदर डॉ मनोज कुमार प्रजापति जी रहे।
कार्यक्रम में मा विधायक सदर डॉ मनोज प्रजापति ,मा0 राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि श्री अशोक कुमार तिवारी, जिलाधिकारी श्री घनश्याम मीना, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सुनील पाठक, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद हमीरपुर श्री कुलदीप निषाद, ब्लॉक प्रमुख कुरारा ने देवी प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।।
इस दौरान उपस्थित अतिथियों व अन्य लोगों ने महाकुंभ पर आधारित एवं प्रदेश की 8 वर्ष की उपलब्धियो पर आधारित लघु फिल्म का अवलोकन किया । विभिन्न स्कूलों की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए एवं लखनलाल सांस्कृतिक दल द्वारा प्रदेश सरकार की उपलब्धियो पर आधारित लोकगीत प्रस्तुत किया गया ।
इस मौके पर मा विधायक सदर व अन्य अतिथियों द्वारा विभिन्न विभाग के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र /प्रशस्ति पत्र वितरण किया गया। जिसके अंतर्गत बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों का सम्मान , जिला विज्ञान क्लब द्वारा सम्मान, निपुण विद्यालयों के शिक्षकों का सम्मान, सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाली छात्राओं का सम्मान ,कौशल विकास मिशन के अंतर्गत सम्मानित किया गया।
इस दौरान मा विधायक जी ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश को सर्वोत्तम प्रदेश बनाने में मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में सरकार ने समाज के हर वर्ग के उत्थान, गरीब नौजवान एवं बेरोजगार को उनका अधिकार दिलाने, नारी सशक्तिकरण कि दिशा में नारी, सुरक्षा, स्वालम्बन एव सम्मान दिलाने प्रदेश में बिजली, पानी, सड़क सहित समस्त आधारभूत सुविधाओं को मुहैया कराने तथा बिना किसी भेदभाव के जन कल्याणकारी योजनाओं को लागू कर बिगत 08 वर्षो में जो परिणाम दिया है। वह निश्चित रूप से प्रशंसनीय एवं एतिहासिक है। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश का हर नागरिक स्वंय को गौरवान्वित महसूस कर रहा है। देश एवं विदेश के निवेशक एवं उद्योगपति बेहिचक उत्तर प्रदेश में निवेश कर रहे है। जिससे हमारे युवाओं को रोजगार के नये अवसर निरन्तर मिल रहे है। उन्होंने कहा कि देश एवं प्रदेश की सरकार ने अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए आय के श्रोतो को बढाया और फालतू खर्चो पर पाबन्दी लगायी। फलस्वरूप हमारा प्रदेश आर्थिक रूप से मजबूत हुआ, जिससे नागरिकों को स्वास्थ्य, शिक्षा एवं रोजगार के साथ-साथ सभी आवश्यक सुविधायें मिल रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा विगत 08 वर्षों में चिकित्सा सुविधाओं का सुदृढीकरण, विद्यालयों का सुदृढीकरण एवं शिक्षा की गुणवत्ता, पुलिस व्यवस्था सहित विकास के हर क्षेत्र में योजनाबद्ध तरीके से नीतियो को लागू कर बेहतरीन परिणाम मिला है। जिसका असर हम सभी को जमीना स्तर पर दिख रहा है। आज प्रदेश में पूरी तरह से अपराधमुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त एवं भयमुक्त समाज में हर व्यक्ति/व्यापारी अपने हुनर के हिसाब से कार्य कर आगे बढ़ रहा है।
इस दौरान मा0 राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि श्री अशोक तिवारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, जिलाधिकारी श्री घनश्याम मीना,मुख्य विकास अधिकारी चंद्रशेखर शुक्ला, अपर जिलाधिकारी न्यायिक डॉ नागेंद्र नाथ यादव ,अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ,अपर पुलिस अधीक्षक , भाजपा के ब्रज किशोर गुप्ता व अन्य संबंधित मौजूद रहे।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







