:
Breaking News

Hamirpur UP-26/8 चंदवारी-घुरौली मोरंग खण्ड में बेख़ौफ़ खनन माफिया, जिलाधिकारी के निर्देशों की रात-दिन उड़ा रहा धज्जियां

top-news

उ प्र का हमीरपुर जिला अवैध खनन और ओवरलोड परिवहन को लेकर बीते कई वर्षों से चर्चा में रहा है और अब भी यहां अवैध खनन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। जनपद के तेजतर्रार जिलाधिकारी घनश्याम मीना के लाख कोशिशों के वावजूद खनन माफिया माननीय न्यायालय और NGT नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए अवैध खनन और ओवरलोड परिवहन करके सरकारी राजस्व को भारी नुक़सान पहुंचा रहे हैं।


ताज़ा मामला सरीला तहसील क्षेत्र में संचालित चंदवारी-घुरौली 26/8 मोरंग खदान का है जहां खनन माफिया को प्रशासन का जरा सा भी खौफ दिखाई नहीं दे रहा है। खनन माफिया नदी की जलधारा में भारी भरकम पौकलैंड मशीनों से खनन कर माननीय न्यायालय, NGT और जिला प्रशासन के निर्देशों की रात-दिन धज्जियां उड़ा रहा है। आपको बता दें कि जिलाधिकारी के निर्देशों पर जनपद में खनिज विभाग और परिवहन विभाग ने बीते माह करीब डेढ़ दर्जन मोरंग खण्डों में अवैध खनन और ओवरलोड परिवहन पर कार्यवाही करते हुए करोड़ों का जुर्माना लगाया था बावजूद इसके खनन माफिया अपने करतूतों से बाज नहीं आ रहे हैं। खनन माफिया नदी की जलधारा में खनन करके व ओवरलोड परिवहन करके जिला प्रशासन को खुली चुनौती दें रहा है।
बताया जाता है कि खनन माफिया खनन क्षेत्र के काफी दूर लोकेटरों को लगायें रहते हैं जो अधिकारियों की आने की सूचना तुरंत खण्ड तक पहुंचाते हैं। और जब अधिकारी जांच करने आते हैं तब तब खनन माफिया अवैध खनन बंद कर देते हैं। अब देखना यह होगा कि हमीरपुर प्रशासन इस पट्टाधारक पर कब कार्यवाही करता है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *