:
Breaking News

Hamirpur -: महेरा में वार्षिकोत्सव एवं शैक्षिक उन्नयन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

top-news

महेरा में वार्षिकोत्सव एवं शैक्षिक उन्नयन कार्यक्रम का हुआ आयोजन 



   हमीरपुर -: मुस्करा विकासखंड के महेरा गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय महेरा में गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर वार्षिकोत्सव एवं शैक्षिक उन्नयन कार्यक्रम बड़े धूमधाम एवं हर्षोल्लास पूर्ण सौहार्द वातावरण में मनाया गया।
       उच्च प्राथमिक विद्यालय महेरा में 76 वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर वार्षिकोत्सव एवं शैक्षिक उन्नयन कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रभाकर सिंह तोमर खंड शिक्षा अधिकारी मुस्करा एवं विशिष्ट अतिथि राहुल राजपूत पूर्ति कार्यालय महोबा एवं सुखदेव विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष द्वारा मां सरस्वती एवं शहीदों के चित्र पर माल्यार्पण पुष्पांजलि कर प्रारंभ हुआ, इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सुखदेव विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष ने की। कार्यक्रम सर्वप्रथम 9:00 बजे संपूर्ण गांव में प्रभात फेरी कर 10:00 बजे विद्यालय में ध्वजारोहण किया गया इसके उपरांत मां सरस्वती की आराधना एवं स्वागत गीत के लिए राधा ,माही, मानसी, रजनी, आकांक्षा, कंचन प्रिक्षा, प्रियंका, रागनी व प्रांसी आदि बालिकाओं ने प्रस्तुत किया और कक्षा 6 के बालक नैतिक ने संविधान की प्रस्तावना प्रस्तुत की ,अंजलि कक्षा 6 ने राष्ट्रीय गीत इंसाफ की डगर पर बच्चों दिखाओ चल के प्रस्तुत किया, इसके साथ ही विभिन्न प्रकार के राष्ट्रीय गीत छात्र /छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किए गए साथ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, भ्रूण हत्या ,दहेज प्रथा, राष्ट्रीय एकता, राष्ट्रीय मतदाता, पर्यावरण संरक्षण और शिक्षा, नशा मुक्ति, इंटरनेट मीडिया का दुरुपयोग एवं हास्यप्रद नाटक व भाषण प्रस्तुत किए गए और राष्ट्रीय भावना से प्रेरित लोकगीत, राष्ट्रीय गीतों पर रिकार्डिंग मनमोहक नृत्य अंजलि, सुमन, रागिनी, आंकाक्षा, रंजना, मानसी यादव, कंचन, प्रियंका, राधा, रोहणी, आरूषि, रेनू,किसना, संगीता, माही,रजनी, दीपिका,प्रांसी,प्रिक्षा, बसन्ती,किरन, ज्योति, नैन्सी, सपना, खुशबू,राधिका, समीक्षा,आशमा, संध्या, प्रतिज्ञा, मनीषा व अयान मुहम्मद, सूर्यांश,आदित्य, ऋतुराज, आशिक, नैतिक, अभिषेक प्रस्तुत किए। इसके साथ-साथ वर्ष भर में बच्चों की शैक्षिक उपलब्धियां जैसे विज्ञान की प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रतियोगिताएं, खेलकूद में न्याय पंचायत से लेकर ब्लॉक ,जनपद ,व मंडल स्तर तक की प्रतियोगिताओं में सफल सभी छात्राओं को विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष सुखदेव, ब्लाक व्यायाम शिक्षक मुस्करा उमेश कुमार ,पूर्व विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष शब्बीर खान के साथ शिव शंकर विश्वकर्मा, विनोद कुमार,अनिल कुमार,करनसिंह विद्यालय के शिक्षक और आगंतुक अतिथि शिक्षकों में महेश कुमार ,संजय कुमार, संदीप कुमार ब्लॉक मंत्री कटेवा मुस्करा और विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक बाबूराम चक्रवर्ती ने मेडल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया । बाहर से आए हुए अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने बच्चों की शिक्षा और विद्यालय के विकास हेतु अभिभावकों के सहयोग से अपने कर्तव्य पथ पर अग्रसर है।कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के सहायक अध्यापक शिवशंकर विश्वकर्मा ने किया।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *