Breaking News
Hamirpur UP -: मुस्करा ब्लाक के सिवनी गांव में बाढ़ और भारी बारिश के बावजूद 167 मजदूरों ने की मजदूरी
Hamirpur UP -: कलेक्ट्रेट स्थित डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम सभागार में जिला एकीकरण समिति की बैठक सम्पन्न।
Hamirpur UP -:गणेश सिंह विद्यार्थी उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के जिला संयोजक बनाए गए
Hamirpur UP -खाद की कमी से किसानों में हाहाकार, लंबी लाइनों में इंतजार के बावजूद खाली हाथ लौटे किसान
Hamirpur UP -: 11 दिसंबर 2024 को आएंगी राज्य महिला आयोग की मा0 सदस्या
- Mohammad Amir
- 08 Dec, 2024
हमीरपुर 08 दिसंबर 2024
जिला प्रोबेशन अधिकारी राजीव कुमार सिंह ने सर्वसाधारण को सूचित करते हुए बताया कि मिशन शक्ति फेज-5 के अन्तर्गत महिलाओं से सम्बन्धित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाये जाने, महिला उत्पीड़न की रोकथाम व महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाये जाने के उद्देश्य से तथा आवेदक/आवेदिकाओं की सुगमता की दृष्टि से डॉ० ए०पी०जे० अब्दुल कलाम सभागार कलेक्ट्रेट हमीरपुर में माननीया श्रीमती पूनम द्विवेदी, सदस्य ,उ०प्र० राज्य महिला आयोग लखनऊ द्वारा 11 दिसंबर 2024 को पूर्वान्ह 11.00 बजे से जागरूकता शिविर/महिला जनसुनवाई एवं महिला उत्पीड़न की घटनाओं की समीक्षा की जानी है।
अतः उक्त के दृष्टिगत उन्होंने जनपद हमीरपुर के महिला उत्पीडन से पीड़ित महिलाओं / आवेदिकाओं को सूचित किया है कि 11 दिसंबर 2024 को पूर्वान्ह 11.00 बजे डॉ० ए०पी०जे० अब्दुल कलाम सभागार कलेक्ट्रेटे हमीरपुर में आयोजित जागरूकता शिविर में उपस्थित होकर महिला उत्पीड़न के सम्बन्ध में माननीया श्रीमती पूनम द्विवेदी ,सदस्य उ०प्र० राज्य महिला आयोग के समक्ष उपस्थित होकर अपनी समस्या से अवगत करा सकते हैं।
महिला आयोग की माननीय सदस्य जनसुनवाई के अलावा महिला बंदी गृह/ कारागार एवं आंगनबाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण करेंगी।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







