:
Breaking News

Hamirpur UP -: जिला अधिकारी घनश्याम मीना की लाजवाब कार्यशैली,हमीरपुर को आईजीआरएस में मिला तीसरा स्थान

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg


जिलाधिकारी धनश्याम मीना के मार्गदर्शन व निर्देशन में जनपद हमीरपुर को आईजीआरएस में जनसमस्याओं के प्रभावी निस्तारण में माह नवम्बर की रैंकिंग में प्रदेश में तृतीय स्थान प्राप्त हुआ है | विगत माहों में जनपद लगातार टॉप टेन में स्थान प्राप्त कर रहा है | उल्लेखनीय है कि माह अक्टूबर में जनपद को पांचवां स्थान एवं सितम्बर में प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा है | प्रदेश स्तर पर जारी माह नवम्बर की रैंकिंग में जनपद को 95.38 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं |

   ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर कुमार चक्रेश त्रिवेदी ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशन में जनसमस्याओं का लगातार पूर्ण गंभीरता के साथ निस्तारण सुनिश्चित कराया जा रहा है | सभी अपर जिलाधिकारियों द्वारा लंबित प्रकरणों की स्वयं समीक्षा की जाती है एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित कराया जाता है | जिलाधिकारी जनता दर्शन में सभी अधिकारी नियमित रूप से ऑनलाइन जुड़े रहकर शिकायतकर्ता की समस्याओं के सम्बन्ध में त्वरित संज्ञान लेते हैं जिससे समस्याओं का प्रभावी निस्तारण हो रहा है | आईजीआरएस सन्दर्भों सहित सम्पूर्ण समाधान दिवस सन्दर्भ, ऑनलाइन सन्दर्भ तथा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन सन्दर्भ की शिकायतों के निस्तारण में शासन की मंशा के अनुरूप जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को यथावश्यक पुलिस बल सहित मौके पर जाकर शिकायतकर्ता एवं सम्बंधित स्थानीय लोगों के साथ समस्या का स्थलीय निस्तारण के निर्देश दिए हैं | समस्या का निस्तारण नियत समय में करते हुए शिकायतकर्ता को अवगत कराने एवं प्राप्त फीडबैक के आधार पर कार्यवाही की जा रही है | स्वयं जिलाधिकारी द्वारा रैंडमली शिकायतकर्ताओं से मिलकर मौके पर निस्तारण का जायजा लिया जा रहा है |  
 जिलाधिकारी ने आईजीआरएस टीम सहित सभी अधिकारियों को इसी प्रकार प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए हैं |

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *