:
Breaking News

Hamirpur UP -: युवक को सड़क पर घसीटकर पीटा

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg




पुलिस की निष्क्रियता पर उठे सवाल




हमीरपुर ब्यूरो :–
                       सदर कोतवाली इलाके में लक्ष्मीबाई तिराहा पर कुछ युवकों के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक को न केवल पीटा गया, बल्कि उसे बीच सड़क पर गिरा कर घसीटा भी गया। इस घटना के बाद पुलिस की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आए।
वायरल वीडियो की जांच में पता चला कि यह घटना बीती रात की है, जब कुछ युवकों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद यह कहासुनी मारपीट में बदल गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि वे इन युवकों को पहचानते नहीं हैं। जहां यह मारपीट हुई, वहां से पुलिस का बूथ चंद कदमों की दूरी पर है, लेकिन पुलिस ने ना तो उस समय इस मामले की जांच की और न ही अभी तक इस पर कोई कार्रवाई की है। इसके चलते पुलिस की निष्क्रियता पर सवाल उठ रहे हैं।
हालांकि पुलिस ने इस वीडियो की पड़ताल शुरू कर दी है, लेकिन मारपीट करने वाले युवकों के बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। यह वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है और लोग पुलिस की तत्काल कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *