:
Breaking News

HAMIRPUR -: छःमाह पहले हुई मौत के मामले में खोदी गई कब्र

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

छःमाह पहले हुई मौत के मामले में खोदी गई कब्र


जिलाधिकारी के आदेश पर पैनल द्वारा कराया जाएगा पोस्टमार्टम




 हमीरपुर के मौदहा कोतवाली क्षेत्र के रीवन गांव में छः महीने पहले एक 12 वर्षीय किशोरी की संदिग्धावस्था में फांसी के फंदे पर लटका हुआ शव मिला था जिसको मृतक किशोरी के परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही दफना दिया गया था।इसके कुछ दिनों बाद मृतक किशोरी के परिजन गांव के प्रधान और अन्य लोगों पर हत्या का अशंका जताते हुए उनपर रिपोर्ट लिखकर कार्यवाही की मां कर रहे थे जिसको स्थानीय पुलिस ने अनसुना कर दिया। मृतक किशोरी के परिजन मुख्यालय के कलेक्ट्रेट में बने गोल चबूतरे पर पिछले कई महीनों से धरने पर बैठकर न्याय की मांग कर रहे थे। जिसके बाद जिलाधिकारी के आदेश पर बुधवार को मृतका के शव को खुदवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया जिसका पोस्टमार्टम डाक्टरों के पैनल के देख रेख में होगा।इस दौरान पूरे गांव के लोग और भारी पुलिस बल के साथ तहसीलदार मौजूद रहे।


   

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *