Breaking News
Hamirpur UP -: मुस्करा ब्लाक के सिवनी गांव में बाढ़ और भारी बारिश के बावजूद 167 मजदूरों ने की मजदूरी
Hamirpur UP -: कलेक्ट्रेट स्थित डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम सभागार में जिला एकीकरण समिति की बैठक सम्पन्न।
Hamirpur UP -:गणेश सिंह विद्यार्थी उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के जिला संयोजक बनाए गए
Hamirpur UP -खाद की कमी से किसानों में हाहाकार, लंबी लाइनों में इंतजार के बावजूद खाली हाथ लौटे किसान
Hamirpur UP -: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय तकनीकी समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न
- Mohammad Amir
- 25 Nov, 2024
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय तकनीकी समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न
हमीरपुर 25 नवंबर 2024
विभिन्न विभागों द्वारा क्रियान्वित रेन वाटर हार्वेस्टिंग, कृत्रिम भूजल रिचार्ज एवं जल निकायों से संबंधित परियोजनाओं के प्रभावी एवं समन्वित क्रियान्वयन तथा अनुश्रवण और विभिन्न विभागों में आपसी तकनीकी समन्वय स्थापित करने हेतु जिला स्तरीय तकनीकी समन्वय समिति की बैठक जिलाधिकारी श्री घनश्याम मीना की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई ।
बैठक में लघु सिंचाई विभाग द्वारा जल संरक्षण संबंधी विभिन्न कार्यों यथा 50 तालाबो का निर्माण, ,56 चेक डैम एवं 160 एनीकट/ नाला निर्माण व 09 स्कूलों में रूफटॉप रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम प्रस्तावित किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि उक्त कार्यों के अलावा भी यह देखा जाए कि जनपद में अन्य कहीं पर इस प्रकार के कार्य कराए जाने की आवश्यकता तो नही है। जहां पर भी जल संरक्षण संबंधी उक्त कार्यों के अलावा अन्य कार्यों की आवश्यकता है उन्हें भी प्रस्तावित किया जाए । कहा कि जनपद में जल संरक्षण के दृष्टिगत युद्ध स्तर पर प्रयास किया जाए। जनपद में जल संरक्षण के कार्यो के क्रम में चंद्रावल नदी का जीर्णोद्धार भी किया जाएगा, इसके लिए सर्वेक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि जल के विभिन्न परंपरागत स्रोतों यथा कुओं, तालाबो,पोखरों ,झीलों का जीर्णोद्धार किया जाय । ग्राम पंचायतो में कहीं पर भी किसी भी तालाब में किसी तरह का अतिक्रमण नहीं रहना चाहिए यह प्रत्येक दशा में सुनिश्चित किया जाए। इसके अलावा ऐसे क्षेत्र का भी चिन्नांकन कर लिया जाए जहां पर बारिश के दौरान कटान आदि होती है। बारिश के दौरान होने वाली कटान रोकने के लिए भी प्रभावी ढंग से कार्य योजना बनाकर कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि जनपद में जल संरक्षण संबंधी कार्यों को धरातल पर अच्छे ढंग से उतारने हेतु बांदा जनपद की केस स्टडी का भी अच्छे ढंग से अवलोकन कर लिया जाए। जनपद में जल संरक्षण संबंधी कार्यों में जनसहभागिता सुनिश्चित किया जाए।
इस मौके पर सीडीओ चंद्र शेखर शुक्ला, एडीएम न्यायिक डॉ नागेंद्र नाथ यादव, उपायुक्त स्वतः रोजगार, पीडी साधना दीक्षित, समस्त बीडीओ, जिला पंचायत राज अधिकारी तथा अन्य संबंधित उपस्थित रहे।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







