Breaking News
Hamirpur UP -: मुस्करा ब्लाक के सिवनी गांव में बाढ़ और भारी बारिश के बावजूद 167 मजदूरों ने की मजदूरी
Hamirpur UP -: कलेक्ट्रेट स्थित डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम सभागार में जिला एकीकरण समिति की बैठक सम्पन्न।
Hamirpur UP -:गणेश सिंह विद्यार्थी उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के जिला संयोजक बनाए गए
Hamirpur UP -खाद की कमी से किसानों में हाहाकार, लंबी लाइनों में इंतजार के बावजूद खाली हाथ लौटे किसान
Hamirpur UP -: बाल श्रम उन्मूलन व बंधुआ श्रम उन्मूलन समिति की बैठक सम्पन्न
- Mohammad Amir
- 25 Nov, 2024
हमीरपुर 25 नवंबर 2024
जिलाधिकारी श्री घनश्याम मीना की अध्यक्षता में जनपदीय बाल श्रम उन्मूलन समिति, बंधुआ श्रम उन्मूलन सतर्कता समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।
बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में बंधुआ मजदूरी , बाल श्रम आदि नहीं होना चाहिए इसपर नियमित रूप से प्रवर्तनीय कार्यवाही की जाय। नियमित रूप से निजी व्यावसायिक संस्थानों ,दुकानों आदि में छापेमारी की जाय। कहा कि बाल श्रम आदि से संलग्न बच्चों को गोद लेकर उन्हें शिक्षा से जोड़ा जाए तथा उन्हें सरकार की विभिन्न योजनाओं यथा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना आदि से लाभान्वित कर उन्हें मुख्य धारा से जोड़ने हेतु प्रभावी ढंग से प्रयास किया जाए। ऐसे बच्चों को शिक्षा एवं कौशल विकास से जोड़कर तथा अप्रेंटिशिप आदि से जोड़कर उन्हें मुख्य धारा में लाया जाए । निर्माण श्रमिकों का श्रम विभाग में शत प्रतिशत पंजीयन कराया जाए। जनपद में श्रम योगी मानधन योजना में पंजीयन बढ़ाने हेतु श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों के मध्य योजना का प्रभावी ढंग से प्रचार प्रसार किया जाए तथा कैंप लगाकर जन जागरूकता किया जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि योजना में श्रमिकों को जोड़ने हेतु कार्यदायी विभागों से श्रमिकों का डाटा ले लिया जाय तथा उसी के अनुसार संबंधित विभागों को लक्ष्य दिया जाए। इस संबंध में ठेकेदारों के साथ भी बैठक कर लिया जाए। ज्ञात हो कि श्रम योगी मानधन योजना में 18 से 60 वर्ष के पंजीकृत श्रमिक पात्र हैं। जिन्हें 60 वर्ष के बाद ₹3000 से ₹6000 तक की मासिक नियमित पेंशन प्राप्त होगी।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी चन्द्र शेखर शुक्ला,अपर जिलाधिकारी न्यायिक डॉ नागेंद्र नाथ यादव, पीडी साधना दीक्षित, बीएसए आलोक सिंह , श्रम प्रवर्तन अधिकारी असद खान तथा अन्य संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







