Breaking News
Hamirpur UP -: मुस्करा ब्लाक के सिवनी गांव में बाढ़ और भारी बारिश के बावजूद 167 मजदूरों ने की मजदूरी
Hamirpur UP -: कलेक्ट्रेट स्थित डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम सभागार में जिला एकीकरण समिति की बैठक सम्पन्न।
Hamirpur UP -:गणेश सिंह विद्यार्थी उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के जिला संयोजक बनाए गए
Hamirpur UP -खाद की कमी से किसानों में हाहाकार, लंबी लाइनों में इंतजार के बावजूद खाली हाथ लौटे किसान
Hamirpur UP -: चादरपोशी में उमड़ा अकीदतमंदों का हुजूम
- Mohammad Amir
- 22 Nov, 2024
हमीरपुर ब्यूरो :–
मौदहा कस्बे सहित क्षेत्र में स्थित दो विख्यात सूफी संतो का सालाना उर्स धूमधाम से मनाया जा रहा है। उर्स में दोनों दरगाह पर आज चादरपोशी हुई जिसमें अकीदतमंदों का हुजूम उमड़ा रहा।
कस्बे के कजियाना मोहाल स्थित विख्यात सूफी संत हज़रत मोदी सईद बाबा का तीन दिवसीय सालाना उर्स में शुक्रवार को चादरपोशी हुई। जिसके बाद लंगर तकसीम किया गया। वहीं क्षेत्र के मांचा गांव स्थित प्रसिद्ध सूफी संत हजरत सैय्यद मरदान अली शाह बुखारी रह० का चार दिवसीय सालाना मुबारक धूमधाम से मनाया जा रहा है। जिसमें दोपहर बाद चादरपोशी हुई, और उसके बाद लंगर खिलाया गया। चादरपोशी में हजारों की संख्या में अकीदतमंद का हुजूम उमड़ पड़ा और अकीदतमंद आस्ताने में माथा टेक दुआएं मांगते दिखाई दिए। इसी तरह आज भी दोनों सूफी संतो का उर्स जारी रहेगा जो कल कुल की फातिहा के बाद सम्पन्न होगा। उर्स को देखते हुए कमेटी द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उक्त जानकारी मांचा गांव के समाजसेवी पूर्व प्रधान एडवोकेट मरहूम जव्वाद अली के पुत्र ज़ीशान अली ने दी है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







