:
Breaking News

Hamirpur UP -: ब्रह्मानंद महाविद्यालय राठ में प्लेसमेंट ड्राइव का हुआ आयोजन

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

हमीरपुर ब्यूरो :–
                   कृषि क्षेत्र में कृषि निवेशों की उत्पादक कंपनी Ecosafe Agri- Science India Private limited द्वारा महाविद्यालय में आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव के अंतर्गत बीएससी (ऑनर्स) एग्रीकल्चर तथा एमएससी एग्रीकल्चर के पास आउट हो चुके छात्र-छात्राओं से ट्रेनी असिस्टेंट, ट्रेनिंग सुपरवाइजर, फार्मर असिस्टेंट आदि पदों हेतु लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार का आयोजन किया गया। जिसका परिणाम आगामी एक सप्ताह में आने की संभावना है। यह कार्यक्रम ब्रह्मानंद महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ सुरेंद्र सिंह के निर्देशन में महाविद्यालय के शिक्षा संकाय भवन में आयोजित किया गया।इस कार्यक्रम के तहत इकोसेफ एग्री साइंस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। तत्पश्चात कंपनी के नेशनल सेल्स मैनेजर डॉक्टर अशोक कुमार सिंह ने छात्रों को कंपनी के बारे मे तथा जिन पदों पर छात्रों का चयन किया जाना है उनके बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।
        इस अवसर पर कंपनी के नेशनल सेल्स मैनेजर डॉ अशोक कुमार सिंह, कंपनी के असिस्टेंट जनरल मैनेजर श्री अरविंद यादव एवं असिस्टेंट मार्केटिंग मैनेजर बुंदेलखंड मैडम अर्चना ने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं की परीक्षा एवं साक्षात्कार लिया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ नरेश कुमार सिंह, डॉ वीके सिंह सहित डॉ दुर्गेश कुमार एवं डॉ अमित बिसेन ने भी अपना योगदान दिया। प्लेसमेंट प्रभारी डॉ सरजू नारायण ने बताया कि चयनित होने वाले छात्रों को रुपया 20000 से 25000 के बीच अलग-अलग पदों हेतु चयन किया गया है। यह परिणाम एक सप्ताह में आने की संभावना है।
अंत में डॉ सरजू नारायण ने पधारे हुए कंपनी के अधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए पुनः महाविद्यालय पधारने का आग्रह किया।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *