:
Breaking News

Hamirpur UP - गुटखा न खिलाने पर दिव्यांग को कोटेदार ने बेहरमी से पीटा

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

हमीरपुर ब्यूरो :–

                      राठ कोतवाली क्षेत्र के धमना गाँव में गुटखा न खिलाने से आक्रोशित कोटेदार ने दिव्यांग को दुकान के अंदर बंद करके बेहरमी से मारा-पीटा। पीड़ित दिव्यांग ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
कोतवाली क्षेत्र के धमना गांव निवासी उदित कुमार पुत्र अर्जुन सिंह ने बताया कि आज शुक्रवार की गांव के कोटेदार की दुकान के पास से निकला। राशन की दुकान पर सामग्री का वितरण कर रहे युवक ने उसे बुलाया और गुटखा खाने के लिए रुपए मांगने लगा। जब उसने गुटखा खिलाने के लिए मना किया तो वह गाली गलौज करने लगा।  विरोध करने पर उसे राशन की दुकान के अंदर ले गया और उसे एक राय होकर तीन लोगों ने मारा-पीटा और पुलिस में शिकायत करने पर राशन न देने की धमकी दी है। पीड़ित ने घटना की लिखित शिकायत राठ कोतवाली में की है।


https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *