:
Breaking News

Hamirpur UP - वरिष्ठ लिपिक की संदिग्ध मौत, चर्चाओं का बाजार गर्म

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

हमीरपुर ब्यूरो :–
                        मौदहा कस्बे के विद्युत उपखंड कार्यालय में तैनात वरिष्ठ लिपिक की देर रात अचानक कमरे में मौत होने के बाद बिजली विभाग में हड़कंप मच गया मकान मालिक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह दरवाजा तोड़कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
 मूलरूप उन्नाव जनपद निवासी मनीष शर्मा (39) पुत्र सुंदरलाल शर्मा की कस्बे के उपखंड कार्यालय में लिपिक के पद पर तैनात था और कस्बे मराठीपुरा में जमुना प्रसाद प्रजापति के मकान में किराए से रहता था। बीती शाम कार्यालय से काम निपटाकर आवास आए और शुक्रवार की सुबह अपने कमरे से बाहर नहीं निकले जिसपर मकान मालिक ने दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आने के बाद मकान मालिक ने उनकी पत्नी को फोन कर मामले की जानकारी दी जिस पर पत्नी ने उपखंड अधिकारी विमलेश श्रीवास्तव को फोन लगाकर जानकारी करने को कहा जिस पर मौके पर पहुंचे अवर अभियंता राजू प्रसाद ने भी काफी देर दरवाजा खटखटाया मगर अंदर से जब कोई आवाज नहीं आई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो वह बिस्तर पर मृत अवस्था में पाए गए और शरीर अकड़ा हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। बताया जाता है कि मृतक को मिर्गी के दौरे आते थे जिसके कारण कयास लगाए जा रहे हैं कि अटैक पड़ने के कारण ही उनकी मौत हुई है।वरिष्ठ लिपिक की हुई अचानक मौत से विद्युत विभाग के कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक अपने पीछे अपनी पत्नी व 6 वर्ष की बच्ची को रोता विलखता छोड़ गया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया प्रथम दृष्टया अटैक ही मृत्यु का कारण प्रतीत होता है मगर पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।






https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *