:
Breaking News

Hamirpur UP - प्रधानाचार्या पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप ,प्रभार सौंपने का आदेश

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

 हमीरपुर ब्यूरो :–
                      कस्बे के एकमात्र सरकारी इण्टर कालेज की प्रधानाचार्या पर भ्रष्टाचार के साथ ही उनके पति पर स्कूल में हस्तक्षेप करने के आरोप लगे थे जिनकी जांच के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक ने प्रधानाचार्या को प्रभार छोड़ने का आदेश दिया है।
    कस्बे के राजकीय बालिका इण्टर कालेज की प्रधानाचार्या अंजली प्रिया गौतम के विरुद्ध अभिभावकों ने छात्रवृत्ति आवेदन में अधिक शुल्क लेने के साथ ही रशीद नहीं देने,प्रयोगात्मक परीक्षा के नाम पर वसूली तथा स्कूल के कामों में प्रधानाचार्या के पति का हस्तक्षेप और स्कूल में ही कैंटीन खुलवाने और प्रधानाचार्या द्वारा स्कूल के कामों में रुचि नहीं लेने जैसे आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र दिया था जिसके बाद जिला विद्यालय निरीक्षक ने तीन सदस्यीय जांच टीम गठित कर जांच कराई थी जिसपर जांच टीम द्वारा अपनी रिपोर्ट पेश करने के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक महेश कुमार गुप्ता ने एक पत्र जारी कर अंजली प्रिया गौतम से प्रधानाचार्या का प्रभार अग्रिम आदेश तक गणित की प्रवक्ता दीपिका शर्मा को सौंपने का आदेश दिया है हालांकि अभी तक प्रधानाचार्या द्वारा आदेश का उल्लंघन करते हुए प्रभार नहीं सौपा गया है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *