:
Breaking News

Hamirpur UP - आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

हमीरपुर ब्यूरो--अकारण गाली गलौज करने से मना करने से नाराज युवक ने दलित एक्ट में फर्जी फंसाने व दारोगा द्वारा बेइज्जत करने से आहत एक युवक फंदे पर लटक गया था। मृतक के पुत्र ने मुकदमा दर्ज करने की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने मुकदमा नहीं लिखा था। दो वर्ष बाद न्यायालय के आदेश पर तत्कालीन दारोगा सहित फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देने वाले के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। थानाक्षेत्र के बरुआ गांव निवासी शिवकुमार निषाद ने बताया कि 17 सितंबर 2022 को गांव निवासी कालीचरन वर्मा शराब के नशे में दरवाजे पर गाली गलौज कर रहा था। उसके पिता लक्ष्मी प्रसाद निषाद ने गाली देने से मना किया, तो वह एससी/एसटी एक्ट में फंसाने की धमकी देकर चला गया और 19 सितंबर को थाने पहुंचकर फर्जी शिकायत कर दी। 19 सितंबर को थाने के तत्कालीन दारोगा ओमप्रकाश वर्मा व कालीचरन के साथ गांव आए और उसके पिता को पकड़कर दरोगा ने तीन-चार थप्पड़ मारे और कहा कि दलितों को परेशान करते हो।इसलिए तुम्हें जेल जाना पड़ेगा। इससे उसके पिता भयभीत हो गए और दरोगा के चुंगल से छूटकर यमुना नदी पार जाकर बबूल के पेड़ में फंदा लगा लिया था। पीड़ित ने बताया कि उसने एक अक्टूबर 2022 को थाने जाकर आत्महत्या के लिए मजबूर करने की तहरीर दी। लेकिन पुलिस ने मुकदमा नहीं दर्ज किया। इसके बाद उसने सात अक्टूबर 2022 को उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई। लेकिन फिर भी न्याय नहीं मिला। तब उसने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने तत्कालीन दारोगा ओमप्रकाश वर्मा व कालीचरन वर्मा के खिलाफ धारा 306 के तहत मुकदमा दर्ज करके विवेचना शुरू की है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *