Breaking News
Hamirpur UP -: मुस्करा ब्लाक के सिवनी गांव में बाढ़ और भारी बारिश के बावजूद 167 मजदूरों ने की मजदूरी
Hamirpur UP -: कलेक्ट्रेट स्थित डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम सभागार में जिला एकीकरण समिति की बैठक सम्पन्न।
Hamirpur UP -:गणेश सिंह विद्यार्थी उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के जिला संयोजक बनाए गए
Hamirpur UP -खाद की कमी से किसानों में हाहाकार, लंबी लाइनों में इंतजार के बावजूद खाली हाथ लौटे किसान
Hamirpur UP - दंबगों ने जमीन विवाद में किसान को पीटा
- Mohammad Amir
- 22 Nov, 2024
हमीरपुर ब्यूरो :–
सुमेरपुर कस्बे में बीती रात्रि एक एक दबंग ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक किसान के घर पर चढ़ाई की। गाली-गलौज करते हुए फायरिंग की है। किसान की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से खाली कारतूस बरामद किया है। फिलहाल पीड़ित एक नामजद सहित उसके साथियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
सुमेरपुर थाना कस्बे में चांद थोक का रहने वाला किसान राघवेंद्र कुमार पाण्डेय जब अपने ट्यूबवेल में था। तब अंकुर मिश्रा अपने आधा दर्जन साथियों के साथ वहां पहुंचा। राघवेंद्र को घेर लिया। राघवेंद्र जब मौके से जान बचा कर भागते हुए अपने घर पहुंचा, तो दबंगों ने उसके घर पर चढ़ाई करते हुए फायरिंग की।
राघवेंद्र पाण्डेय ने बताया कि अंकुर मिश्रा से उसका जमीन विवाद था। जिसकी वजह से यह लोग बुराई मानते हैं। बीती रात उसी खुन्नस में अंकुर मिश्रा अपने साथियों के साथ पहुंचा। घेरकर मारने की कोशिश की। वहीं फायरिंग करते हुए फरार हो गए। फिलहाल राघवेंद्र ने एक नामजद सहित आधा दर्जन अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







