Breaking News
Hamirpur UP -: मुस्करा ब्लाक के सिवनी गांव में बाढ़ और भारी बारिश के बावजूद 167 मजदूरों ने की मजदूरी
Hamirpur UP -: कलेक्ट्रेट स्थित डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम सभागार में जिला एकीकरण समिति की बैठक सम्पन्न।
Hamirpur UP -:गणेश सिंह विद्यार्थी उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के जिला संयोजक बनाए गए
Hamirpur UP -खाद की कमी से किसानों में हाहाकार, लंबी लाइनों में इंतजार के बावजूद खाली हाथ लौटे किसान
Hamirpur UP -: प्रसिद्ध सूफी संत हजरत शेखचांद बाबा का उर्स शुरू
- Mohammad Amir
- 20 Nov, 2024
हमीरपुर ब्यूरो-
प्रसिद्ध सूफी संत हजरत शेख चांद बाबा के उर्स पर धूमधाम से गाजे बाजे संग चादर निकाली गई जो मोहाल भ्रमण के बाद आस्ताने में पेश की गई। चादरपोशी के दौरान हजारों की संख्या में अकीदतमंद उपस्थित रहे।
कस्बे के मोहल्ला हुसैनगंज स्थित जिंदा शाह वली हज़रत शेख चांद बाबा रह० का तीन दिवसीय सालाना उर्स मुबारक सोमवार को बुंदेलखंडी भजनों के साथ आरंभ हुआ। जिसके बाद मंगलवार को सुबह आस्ताने में कुरानख्वानी हुई और दिन में अथैय्या से चादर निकाली गई जो कमराहा, हुसैनगंज से नरहिया होते हुए गाजे-बाजे के साथ आस्ताने में पेश की गई। चादरपोशी के दौरान हजारों की संख्या में अकीदतमंद उपस्थित रहे। मोहाल वासियों ने उर्स के मौके पर जगह-जगह लंगर व शर्बत का आयोजन किया गया। वहीं चादर के दौरान उपस्थित घोड़ों का जगह-जगह तिलक हुआ इसके साथ ही चादर में उपस्थित इस्लामी झंडा लिए हुए बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वहीं देर रात आस्ताने में शानदार कव्वालियों का आयोजन हुआ। इसी तरह आज भी आस्ताने में बैठाकर लंगर खिलाया जाएगा और देर रात कव्वालियों का आयोजन होगा। उक्त जानकारी कमेटी अध्यक्ष लतीफ़ अहमद उर्फ बच्चा नेता ने दी।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







