Breaking News
Hamirpur UP -: मुस्करा ब्लाक के सिवनी गांव में बाढ़ और भारी बारिश के बावजूद 167 मजदूरों ने की मजदूरी
Hamirpur UP -: कलेक्ट्रेट स्थित डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम सभागार में जिला एकीकरण समिति की बैठक सम्पन्न।
Hamirpur UP -:गणेश सिंह विद्यार्थी उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के जिला संयोजक बनाए गए
Hamirpur UP -खाद की कमी से किसानों में हाहाकार, लंबी लाइनों में इंतजार के बावजूद खाली हाथ लौटे किसान
HAMIRPUR -: लोदीपुर-निवादा में लगा महिलाओं का दंगल
- Repoter 11
- 21 Aug, 2024
लोदीपुर-निवादा में लगा महिलाओं का दंगल
सौ साल पहले से चली आ रही है परंपरा
जनपद के लोदीपुर-निवादा गांव में मंगलवार के दिन पुरानी बाजार स्थल में माहिलाओं के दंगल का आयोजन किया गया जिसमें महिलाओं ने एक दूसरे को पटककर अपने अपने दांव-पेंच दिखाएं।आपको बता दें कि रक्षाबंधन के अगले दिन यहां दंगल का आयोजन किया जाता है जिसमें महिलाएं शाम के समय पहले बजरंगा तालाब में कजिलिया विसर्जन करतीं हैं उसके बाद दंगल लगता है।इसबार दंगल में चौदह कुश्तियां हुईं ।आयोजन की मैच रैफरी अभिलाषा गुप्ता ने बताया कि वे बीते पाँच सालों से कार्यक्रम में रैफरी बन रहीं हैं ,बताया कि यह परम्परा अंग्रेजों की गुलामी के समय से चली आ रही है जो रानी लक्ष्मीबाई के आव्हान पर शुरू हुआ था।बताया ,इसमें महिलाएं अपनी शक्ति का प्रदर्शन करतीं हैं जिसका मूल उद्देश्य यह बताना है कि महिलाएं भी किसी से कम नहीं हैं।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







