:
Breaking News

Hamirpur UP -: तेज रफ्तार ट्रक राठ डिपो की बस में घुसा , दोनों चालकों सहित एक यात्री की मौत

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

हमीरपुर ब्यूरो :–
                     आज सुबह कानपुर से राठ आते समय राठ डिपो की बस में मौरंग लेकर जा रहे तेजरफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस करीब तीन मीटर फट गइ और बस व ट्रक के चालक सहित एक यात्री की मौत हो गई।

घायलों को तत्काल इलाज मुहैया कराया गया। दुर्घटना के बाद यात्रियों में चीख पुकार मच गई।
राठ डिपो के स्टेशन इंचार्ज आरएस गौतम ने बाताया कि राठ डिपो की बस संख्या यूपी91 टी 4082 आज सुबह कानपुर से राठ आ रही थी। जहांगीराबाद में ट्रक नम्बर यूपी77 सीएन 2377 जो अवैध मौरम लेकर हाई स्पीड में जा रहा था। बस से टकरा गया। ट्रक की स्पीड इतनी अधिक थी कि बस लगभग 3 मीटर फट गई। जिसमें सरीला तहसील के ग्राम धौहल निवासी बस चालक प्रवीण कुमार (27) की घटनास्थल पर मृत्यु हो गई साथ ही ट्रक चालक की भी मृत्यु हो गई। बस में सवार कुल 19 यात्रियों में से 01 यात्री जो घाटमपुर का रहनेवाला था। उसकी भी मृत्यु हो गई है। स्टेशन इंचार्ज ने बताया बस की स्पीड नेट से निकाली गई तो दुर्घटना के समय बस 45 किलोमीटर प्रति घंटा से चल रही थी। मौके पर साफ जाहिर है कि ट्रक की स्पीड लगभग 80 किलोमीटर या इससे अधिक रही होगी, अन्यथा बस इतनी अधिक डैमेज ना हुई होती। घटना के बाद चीख पुकार मच गई, घायलों को अस्पताल पहुँचाया गया। मौके पर पहुँची पुलिस ने फंसे हुए चालकों के शवों को निकलवाया और पोस्टमार्टम को भेजा। राठ डिपो के स्टेशन इंचार्ज ने मौके पर पहुँचकर घाटमपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी।घटना के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण जाम लग गया। जिसे पुलिस ने खुलवाया।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *