:
Breaking News

Hamirpur UP -: इटरा के हनुमान मेले में उमड़ा भक्ति का महासागर

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

हमीरपुर ब्यूरो :–
                         सुमेरपुर क्षेत्र के इटरा गांव स्थित हुनुमान मंदिर में मंगलवार को आयोजित मेले में मंगलवार को आस्था का जन सैलाब उमड पडा। लोगों ने पाताली प्राचीन हनु‌मान मूर्ति में प्रसाद चढ़ाकर आस्था जतायी। मंदिर की प्रदक्षिणा की, मंदिर के निर्माण में दान दिया और मेले का लुफ्त उठाया। सुरक्षा व्यवस्था के नामपर जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा।

मेले में भीड से बचने के लिये प्रातः 4बजे से ही लोगो के पहुंचने का शिलशिला प्रारंभ हो गया था जो देर शाम तक जारी रहा। दोपहर 12 को तक वहाँ भारी भीड़ जमा हो गयी थी। यातायात इतना वढ गया था कि आवागमन में कठिनाई हो रही थी। कोई चार पहिया वाहन, दो पहिया वाहन, तीनपहिया वाहन से पहुंच रहा था तो कुछ लोग परिवार सहित के पैदल ही वहाँ पहुंच रहे थे और वापस भी लौट रहे थे। मंदिर परिसर में प्रसाद चढ़ाने की होड़ में लोगों को कष्टों का सामना करना पड रहा था, मगर अपने आराध्य के प्रति आस्था जताने के लिये दर्शन, पूजा और अर्चना के लिये लोग पीछे नही हट रहे थे। सुबह से शाम तक मंदिर परिसर हनुमान जी की जय-जयकारों से गूंजता रहा मंदिर परिसर में राम नाम का संकीर्तन -चल रहा था जिसमें लोग बारी-बारी से सहभागी हो रहे थे। परिसर में एक ओर साधु-संतों का जमावड़ा था जहां पहुंच कर लोग सत्संग का लाभ भी हाशिल करते रहे। इस अवसर पर मंदिर निर्माण के लिए लोग दान भी देते रहे। मेला परिसर में लोगों ने खानपान घर गृहस्थी की वस्तुएं खरीदी तथा मनोरंजन के साधनों के द्वारा मनोरंजन किया। बच्चे झूला चर्खियों में झूला झूलकर प्रशन्नता का अनुभव करते दिखे। मेले में लड्डू व गन्ने की सर्वाधिक बिक्री हुई। हनुमान जी की कृपा से मेले में शान्ति व्यवस्था बनी रही, जगह जगह पर पुलिस तैनात रही। मेले में पेयजल, वाहन खड़े करने आदि की व्यवस्थायें चुस्त दुरस्त रहीं। मेला बुधवार व गुरुवार को भी लगा रहेगा। संतो का भण्डारा भी होगा ऐसी जानकारी मेले के व्यवस्थापक संत स्वामी बलराम जी ने दी।हनुमान आश्रम के महंत स्वामी बलराम का कहना है कि मेले में उमडा आस्था का जन सैलाब हनुमान जी की महिमा का परिणाम है। इस मंदिर में हनुमान लला की पाताली मूर्ति स्पष्ट फल देने वाली है जो भी सच्चे मन से यहाँ आता है उसकी मनोकामना अवश्य पूर्ण होती है इसीलिये यह पावन स्थल तीर्थ सा बन गया है प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को यहाँ मेला जैसा नजारा रहता है किन्तु कार्तिक पूर्णिमा के बाद लगने वाले दो दिवसीय मेले में न जाने कितनी संख्या में भक्त यहां दौड़े चले आते है यह सब उन्ही की महिमा का ही फल है। स्वामी जी ने बताया कि हनुमान मंदिर का भव्य निर्माण जारी है लोगों के आर्थिक सहयोग से मंदिर भव्य दिव्य होता जा रहा है। उनका कहना था कि दान देना सबसे बडे पुण्य का काम है। स्वामी जी ने यह भी बताया व कि यह मेला प्राचीन है सैकड़ों वर्ष से यहाँ मेला लगता आ रहा है। हनुमान जी कृपा से आगे भी यह इसी तरह चलता रहेगा।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *