:
Breaking News

Hamirpur UP -: युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

हमीरपुर ब्यूरो :–
                     मझगवां थाना क्षेत्र के गौहानी गांव में धीरज (41) ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपने मकान के बरामदे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

मृतक के परिजनों के अनुसार, धीरज अपने पिता के साथ खेती-बाड़ी और पशुपालन का काम करता था। मृतक के पिता सिद्धगोपाल ने बताया कि धीरज शराब पीने का आदी था और यह कई बार आत्महत्या करने का प्रयास कर चुका था। परिजनों ने बताया कि घटना के समय मृतक की बहू रीमा अपनी बहन की पुत्री की गोद भराई में पहाड़ी गढ़ी गांव गई हुई थी, और घर में कोई और नहीं था।
घटना की जानकारी मिलते ही मझगवां थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *