:
Breaking News

Hamirpur UP -: सुमेरपुर में अंबेडकर पार्क की जमीन पर अवैध कब्जा हटाने की मांग

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

हमीरपुर ब्यूरो :–
               सुमेरपुर के धर्मेश्वर बाबा मुहाल में बाबा साहेब अम्बेडकर के नाम पर बने पार्क की सरकारी जमीन पर एक व्यक्ति द्वारा कब्जा कर बिजली व पानी का कनेक्शन करवाकर जमीन को हड़पने का प्रयास किया जा रहा है। समिति ने इसका विरोध करते हुये कब्जा हटवाये जाने की मांग डी० एम० से की है।

अम्बेडकर सेवा समिति के सदस्य महेश कुमार ने बताया कि सन 1995 में तत्कालीन जिलाधिकारी द्वारा वार्ड 4 में अम्बेडकर पार्क के नाम से 0.50 एकड़ जमीन स्वीकृत हुई थी। पुलिस अनुभाग 3 में इसकी फाइल भी पड़ी है। इसी जमीन पर मईयादीन पुत्र पुल्ही ने अवैध तरीके से सरकारी जमीन को हथियाने के लिये कच्चा मकान का निर्माण भी करा लिया है और वहीं पर अपना कब्जा जमाये हुये है। समिति द्वारा पूर्व में इस अवैध निर्माण की शिकायत की तब प्रशासन ने अवैध दीवाल को गिराया भी था इतना होने के बाद भी उक्त व्यक्ति अपना कब्जा जमाये है।
 समिति के सदस्य का आरोप है कि उक्त पार्क की जमीन पर अवैध कब्जाधारी द्वारा बिजली व पानी का फर्जी ढंग से कनेक्शन भी करवाया गया है जिसकी शिकायत विद्युत विभाग के उपखण्ड अधिकारी से की गयी है। जिसमें उपखण्ड अधिकारी ने कार्यवाही की बात कही है। समिति के लोगो का कहना है कि प्रशासन ने यदि ध्यान नही दिया तो अम्बेडकर पार्क में अवैध कब्जों की भरमार होगी। समिति ने जिलाधिकारी से मांग की है कि पार्क की जमीन पर किये गये अवैध कब्जा को हटवाया जाये तथा अवैध ढंग से बिजली का कनेक्शन देने वाले जे०ई० के खिलाफ कार्यवाही की जाये।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *