:
Breaking News

Hamirpur UP- करही में आयोजित हुआ दो दिवसीय अमृत महोत्सव

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

हमीरपुर ब्यूरो :–

                       जनपद के सरीला क्षेत्र के ग्राम करही में आजादी के अमृत दीप महोत्सव व स्वर्गीय ब्रम्हरानी तथा स्वगीय अर्जुन सिंह की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में बुंदेली विधाओं को जीवंत रखने के लिए दो दिवसीय अमृत दीप महोत्सव आयोजन देर शाम मंगलवार के रोज सम्पन्न हुआ।महोत्सव में बीती रात्रि बुन्देलखण्ड के बच्चों की प्रतिभाओं की निखारने तथा बुंदेली विधाओं को जीवंत रखने के उद्देश्य से डांस प्रतियोगिता बाल कवि सम्मेलन,व बुन्देलखण्ड हास्य कला की प्रस्तुतियां विशाल मंच के माध्यम से की गई।सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती सन्तराम राजपूत,व आये अतिथि जिला पंचायत सदस्य मुस्करा करन सिंह राजपूत, मुस्करा ब्लाँक प्रमुख वीरनारायण दादी,जिला प0 स0 अनुज राजपूत,ब्लाक प्रमुख राठ प्रतिनिधि अमरचंद्र, व अन्य जनप्रतिधियों द्वारा फीता काट व दीप प्रज्जलित कर किया गया।तदुपरांत बाल कला प्रतियोगिता में सर्व प्रथम आगरा से आये जजसेस्ट देव राजपूत के साथ आये छात्राओं द्वारा गणपति पूजन धर्मिक गीत से प्रारंभ किया गया।


इसके बाद नन्हे मुन्ने बच्चों ने डांस प्रतियोगिता में अपना हुनर दिखा लोगो का मन मोह लिया। डांस प्रतियोगिता में बुन्देलखण्ड के विभिन्न जनपदों से आये बाल कलाकारों ने अपने हुनरो को दिखा कर लोगो का मन मोह लिया।इस प्रतियोगिता में बुन्देलखण्ड से आये बाल कवि वेद वस्तू ने अपनी कविताओं के हुनर से सचाई की छुपी हुई किरण को दिखा कर लोगो को हसने व तालिया बजाने के लिए दर्शकों को मजबूर कर दिया।वही झांसी से आये हास्य कलाकार वासमी टिल्लू राजा झांसी ने लोगो को हसा कर उनके पेट फुला दिए ,तो वही जनपद स्थानीय व बुन्देलखण्ड के अदर जनपदों से डांस प्रतियोगिता में प्रतिभाग किये छात्राएं व छात्र सार्थक बचपन ग्रुफ राठ,तथा कसिस राजपूत, अंशिका,सौम्या चक्रवर्ती,बाल यूटूबर रक्षाराजपूत,नम्रता ,आशी,गीता,हिमान्या,बालिका सिम्स,प्रिंशी यादव सहित दर्जनों बच्चों ने डांस प्रतियोगिता के माध्यम से अपने हुनर दिखाए जो दर्शकों को खूब भाया।
कार्यक्रम के समापन के उपरांत आगरा से आये जजस्टिट देव राजपूत ने अपना फैसला सुनाया।इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती सन्तराम राजपूत ने बच्चों को सील्ड व पुरुष्कार दे पुरष्कृत किया।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *