:
Breaking News

Hamirpur UP- खेत में पलेवा करने को लेकर हुई मारपीट

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

बिवाँर(हमीरपुर)–
                          थाना क्षेत्र के महेरा गाँव में खेत में पानी लगाने को लेकर विवाद हो गया जिसमें एक पक्ष ने दूसरे पक्ष को पीट दिया।घटना की तहरीर तौफीक अहमद पुत्र अहमद खान ने बताया कि वह अपने खेत में नहर से पलेवा कर रहा था उसी समय गांव के हमीद खां पुत्र निजाम खां और निजाम पुत्र दीन मुहम्मद ने यह कहते हुए कि पहले वे अपने खेत में सिंचाई करेंगे ,उसके साथ गालीगलौज करना शुरू कर दिया ,और फरियादी के एतराज करने पर उसे पीट दिया।थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ धारा 115(2) ,352 ,351(2) का मुकदमा दर्ज किया गया है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *