:
Breaking News

Hamirpur UP - प्रेमी के शादी करने से मना करने पर नोयडा से आई प्रेमिका ने प्रेमी के घर डाला डेरा

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg



प्रेमी पर लगाया लगातार तीन वर्षों तक शारीरिक संबंध बनाने का आरोप , जमकर काटा हंगामा



हमीरपुर ब्यूरो :–
                     जनपद में राठ कोतवाली क्षेत्र के खेड़ा गांव में प्रेमी के द्वारा शादी न करने पर नोएडा से आई उसकी प्रेमिका ने प्रेमी के घर आकर जमकर हंगामा काटा। प्रेमिका ने प्रेमी पर शादी का झांसा देकर तीन वर्ष तक शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर दी है। 
नोएडा की निवासी एक युवती ने बताया कि वह नोएडा की एक फैक्ट्री में सुपरवाइजर के पद पर हैं। बताया कि उसी फैक्ट्री में राठ कोतवाली क्षेत्र के खेड़ा गांव निवासी एक युवक भी वहां काम करता था। तथा फैक्ट्री में काम करने के दौरान उसकी युवक से दोस्ती हो गई। धीरे-धीरे दोस्ती प्रेम में बदल गई। आरोप लगाया कि युवक ने उसे शादी का झांसा देकर लगातार तीन वर्ष तक शारीरिक संबंध बनाता रहा। बताया कि जब उसने युवक से कोर्ट मैरिज करने के लिए कहा तो वह चकमा देकर अपने गांव भाग आया। बताया कि शुक्रवार को वह नोयडा से चलकर राठ कोतवाली पहुंची और युवक के विरुद्ध तहरीर दी थी। जिस पर राठ कोतवाली पुलिस ने उसे युवक के घर रहने के लिए कहा। आरोप लगाया कि युवक व उसके परिजन उसे नहीं अपना रहे हैं। तथा उसे घर से बाहर निकल जाने की धमकी दे रहे हैं। वहीं युवक ने बताया कि नोयडा की निवासी एक युवती उसके घर में जबरन घुस आईं हैं। तथा वह घर से बाहर निकलने का नाम नहीं ले रही है। तथा बाहर निकलने की बात कहने पर वह आत्महत्या की धमकी दे रही है और उसे ब्लैकमेल कर रही है। मामले में राठ कोतवाली के प्रभारी इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। तथा युवती के परिजनों को भी बुलाया जा रहा है।




https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *