:
Breaking News

Hamirpur UP -: बैंक मैनेजर की आंखों में मिर्ची झोंककर लूटे से एक लाख अस्सी हजार , मामला दर्ज

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

हमीरपुर ब्यूरो :–
                  कस्बे के एक बैंक से रुपये निकाल कर गांव जा रहे मिनी बैंक शाखा संचालक की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर तीन बाईक सवारों ने रुपयों से भरा बैग लूट लिया, हालांकि तीनों लुटेरों का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ गया है जबकि कस्बे में एक आरोपी के गिरफ्तार होंने की भी चर्चा है लेकिन पुलिस ने ऐसी किसी जानकारी से इनकार किया है।
     कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छिमौली निवासी रमेश चंद्र निषाद ने बताया कि वह कस्बे के बैंक से रुपये निकालकर अपने साथी गयादीन के साथ बाईक से गांव जा रहा था जैसे ही वह बड़ेली नाला के निकट पहुंचा तो सामने से आ रही बाईक के बाईक सवारों ने उसकी आंखों में मिर्च पाउडर डाल दिया और रुपये से भरा बैग ले उड़े जिसमें उसके जरूरी दस्तावेज भी थे।हालांकि लुटेरों की वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है जबकि कस्बे में एक लुटेरे के गिरफ्तार करने की चर्चा हो रही है जबकि पुलिस ने गिरफ्तारी से इनकार किया है।प्रभारी निरीक्षक राम आसरे सरोज ने बताया कि संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।



 

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *