:
Breaking News

Hamirpur UP -: रिश्तेदार नाबालिग लड़की को ले उड़ा

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

मौदहा हमीरपुर।दो दिसंबर को दो बहनों की बारात आना थी लेकिन एक बहन शादी के लिए इकट्ठा की नकदी लेकर रिश्तेदार के साथ फरार हो गई।पीड़ित पिता की तहरीर पर नामजद आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
     कोतवाली क्षेत्र के छिमौली निवासी दुक्खी ने कोतवाली में दिए शिकायती पत्र में बताया कि बीते दो दिन पहले उनके यहां पर रिश्तेदार साहिल पुत्र मूलचंद बांदा से आया, उस समय वह खेत में काम कर रहा था और जब लौट कर आया तो पता चला उसकी नाबालिग पुत्री पूजा को उक्त साहिल बहला फुसलाकर ले गया है।पीड़ित ने बताया कि आगामी दो दिसंबर को उसके यहां पर दो पुत्रियों की बारात आना था जिसको लेकर तैयारियां चल रही थीं और पैसा भी इकट्ठा किया था जो उक्त साहिल और पूजा ले गए हैं।पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच कर दी है।





https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *