Breaking News
Hamirpur UP -: मुस्करा ब्लाक के सिवनी गांव में बाढ़ और भारी बारिश के बावजूद 167 मजदूरों ने की मजदूरी
Hamirpur UP -: कलेक्ट्रेट स्थित डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम सभागार में जिला एकीकरण समिति की बैठक सम्पन्न।
Hamirpur UP -:गणेश सिंह विद्यार्थी उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के जिला संयोजक बनाए गए
Hamirpur UP -खाद की कमी से किसानों में हाहाकार, लंबी लाइनों में इंतजार के बावजूद खाली हाथ लौटे किसान
Hamirpur UP -: फर्जी कागजात लगा दूसरे की जमीन बेचने के आरोप में न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज
- Mohammad Amir
- 12 Nov, 2024
हमीरपुर ब्यूरो :–
जमीन को बेंचने वाले व्यक्ति के गायब होने का फायदा उठा एक अपराधी प्रवृत्ति के युवक ने गायब युवक बन उक्त जमीन का दोबारा बेंच दिया। जिस पर जमीन खरीदने वाले व्यक्ति ने न्यायालय की शरण ली। आज न्यायालय के आदेश पर उक्त जालसाज युवक के खिलाफ जलालपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
जलालपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलगांव निवासी रामपाल पुत्र मइयादीन ने बताया कि उसने 25 अगस्त 2011 को गांव के ही प्रभु दयाल पुत्र देव सिंह से उसकी जमीन का आधा हिस्सा खरीदा था। जिसमें उसका कब्जा भी है। जमीन बेचने के कुछ समय बाद प्रभुदयाल गायब हो गया। उसके गायब होने का फायदा उठा जिला फर्रुखाबाद के थाना कम्पिल के ग्राम गंगा टोला गांव निवासी रोहित पुत्र जगपाल राजपूत ने प्रभुदयाल के आधार कार्ड सहित फर्जी अभिलेखों में अपना नाम दर्ज करा 18 जुलाई 23 को उक्त जमीन को जरिया थाना के कस्बा गोहान्ड निवासी नाबालिक हिमांशु पुत्र रामनाथ को बेच दी। इसकी जानकारी होने पर जब उसने प्रभुदयाल बने रोहित के विषय में जानकारी ली तो वह अपराधी प्रवृत्ति का व्यक्ति निकला,जो जेल से छूटने के बाद धोखाधड़ी जैसे कामों में लिप्त पाया गया। जिसकी शिकायत उसने जलालपुर थाना सहित उच्चाधिकारियों व मुख्यमंत्री से की। लेकिन न्याय न मिलने की स्थिति में उसने न्यायालय की शरण ली। जिस पर आज न्यायालय के आदेश पर जालसाज रोहित पुत्र जगपाल के खिलाफ जलालपुर थाने में धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







