:
Breaking News

Hamirpur UP -: प्रधानमंत्री आवास में घोटाला,दूसरे का रुपए दूसरे के खाते में किए ट्रांसफर

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

हमीरपुर ब्यूरो :–
                     मौदहा विकास खंड क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना में एक और घोटाला सामने आया है। यहां पर लाभार्थी के खाते में धनराशि न डालकर दूसरे के खाते में डालकर उन्हें निकाल लिया गया। पीड़ित राकेश प्रसाद ने इस बारे में कई बार अधिकारियों से शिकायत की। मुख्यमंत्री दरबार में भी अपनी शिकायत दर्ज कराई, लेकिन जांच के दौरान मामला ठंडे बस्ते में चला गया।
घटना मौदहा विकास खंड के चकदहा गांव की है। राकेश प्रसाद ने 2018-19 में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवेदन किया था। उनका नाम पात्र लाभार्थियों की सूची में आया, लेकिन उसी समय खंड विकास कार्यालय के अधिकारियों ने राकेश के नाम पर चकदहा निवासी दूसरे व्यक्ति के खाते में पैसे ट्रांसफर कर दिए। हैरानी की बात यह है कि जिस व्यक्ति के खाते में पैसे गए। उसका आवास पहले से ही बन चुका था।
राकेश प्रसाद ने अपनी शिकायत कई बार अधिकारियों और मुख्यमंत्री के दरबार में की। लेकिन जब जांच हुई, तो मामला जस का तस रहा। आरटीआई के तहत जानकारी मांगी तो भी जवाब नहीं मिला। बाद में जिलाधिकारी ने बीडीओ से रिपोर्ट मांगी। जिसमें यह पाया गया कि राकेश प्रसाद पात्र थे। उनका आवास योजना में नाम था, लेकिन उनकी किश्त दूसरे व्यक्ति के खाते में भेज दी गई थी।
इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई। पीड़ित अभी भी न्याय के लिए भटक रहा है। अधिकारियों ने आरटीआई का पालन नहीं किया और मामले में कोई ठोस कदम नहीं उठाया। अब सवाल यह है कि क्या पीड़ित को उसकी हक की राशि मिलेगी या फिर सरकारी धन हजम करने वाले ऐसे ही बचते रहेंगे।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *