:
Breaking News

Hamirpur UP -: चादरपोशी में उमड़ा अकीदतमंदों का जनसैलाब

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

मौदहा हमीरपुर- 
                        हजरत बाबा निजामी के चार दिवसीय सालाना उर्स में रविवार को गाजे-बाजे के संग धूमधाम से चादर निकाली गई जो मोहाल भ्रमण के बाद आस्ताने में पेश की गई। चादरपोशी में अकीदतमंदों का जनसैलाब उमड़ा रहा।
क्षेत्र के कम्हरिया गांव स्थित प्रसिद्ध सूफी संत हजरत हकीम अब्दुल्ला शाह बाबा निजामी र.अ. के 62वें सालाना उर्स के दूसरे दिन सुबह कुरानख्वानी हुई जिसके बाद दिन भर लंगर चलता रहा और दिन के तीसरे पहर बाबा के पैतृक मकान से चादर निकाली गई जो मोहाल भ्रमण के बाद देर शाम में आस्ताने में पेश की गई। चादरपोशी के दौरान हजारों की संख्या में अकीदतमंद झूमते नज़र आए। चादरपोशी के दौरान बाबा के सज्जादानशीन हाफिज लाल मोहम्मद, हाफिज वली मोहम्मद व बाबा अय्यूब अहमद निजामी उपस्थित रहे। बाबा के दर को दुल्हन की तरह सजाया गया और उर्स जायरीनों से खचाखच भरा रहा।


https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *