Breaking News
Hamirpur UP -: मुस्करा ब्लाक के सिवनी गांव में बाढ़ और भारी बारिश के बावजूद 167 मजदूरों ने की मजदूरी
Hamirpur UP -: कलेक्ट्रेट स्थित डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम सभागार में जिला एकीकरण समिति की बैठक सम्पन्न।
Hamirpur UP -:गणेश सिंह विद्यार्थी उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के जिला संयोजक बनाए गए
Hamirpur UP -खाद की कमी से किसानों में हाहाकार, लंबी लाइनों में इंतजार के बावजूद खाली हाथ लौटे किसान
Hamirpur UP -: विवाहिता को ले उड़ा , रिश्तेदार बनकर आया युवक
- Mohammad Amir
- 10 Nov, 2024
हमीरपुर ब्यूरो :–
रिश्तेदार बनकर आया पूर्व परिचित युवक घर से विवाहित पुत्री को तीन लाख रुपये नकदी और जेवरात सहित ले उड़ा।पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छिरका निवासी कैलाश पुत्र दुर्जन ने कोतवाली में दिए शिकायती पत्र में बताया कि बीते सात नवंबर को दोपहर में उनका पूर्व परिचित और रिश्तेदार मोहित पुत्र रामकिशन निवासी पैलानी बांदा घर आ गया उस समय वह खेत में था और उसकी पत्नी गयाश्री और विवाहित पुत्री सुषमा अन्य बच्चों के साथ घर में थी।पीड़ित ने बताया कि जब उसकी पत्नी घर के अन्य कामों में लग गई तभी मौका पाकर उक्त मोहित उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले गया।पीड़ित ने बताया कि उसकी पुत्री घर में रखे जेवरात और तीन लाख रुपये नकदी भी ले गई है जिसकी काफी खोजबीन की लेकिन कहीं सुराग नहीं लगा है।पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







