Breaking News
Hamirpur UP -: मुस्करा ब्लाक के सिवनी गांव में बाढ़ और भारी बारिश के बावजूद 167 मजदूरों ने की मजदूरी
Hamirpur UP -: कलेक्ट्रेट स्थित डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम सभागार में जिला एकीकरण समिति की बैठक सम्पन्न।
Hamirpur UP -:गणेश सिंह विद्यार्थी उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के जिला संयोजक बनाए गए
Hamirpur UP -खाद की कमी से किसानों में हाहाकार, लंबी लाइनों में इंतजार के बावजूद खाली हाथ लौटे किसान
Hamirpur UP -: रोडवेज बस से गिरी महिला की इलाज के दौरान मौत
- Mohammad Amir
- 09 Nov, 2024
हमीरपुर ब्यूरो :–
बीते दस दिन पहले रोडवेज बस से गिरकर घायल हुई महिला की इलाज के दौरान हुई मौत हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर की।
मौदहा कोतवाली क्षेत्र के बिहरका गाँव निवासी रणजीत सिंह पुत्र बाबू सिंह ने कोतवाली में दिए शिकायती पत्र में बताया कि बीते 27 अक्टूबर को उसकी पत्नी जया सिंह रोडवेज बस से जा रही थी लेकिन तभी किसी काम से बस को छिरका के पहले रुकवा कर उतरने लगी जबकि चालक ने लापरवाही बरतते हुए बस आगे बढ़ा दी जिससे उसकी पत्नी लगभग दस मीटर तक बस में घिसटती चली गई जिसके चलते वह बुरी तरह से घायल हो गई जिसे इलाज के लिए कस्बे के सरकारी अस्पताल और फिर जिला अस्पताल और उसके बाद हैलट कानपुर से हायर सेंटर लखनऊ के लिए रेफर किया गया था जहां पर उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।पीड़ित की तहरीर फर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







