Breaking News
Hamirpur UP -: मुस्करा ब्लाक के सिवनी गांव में बाढ़ और भारी बारिश के बावजूद 167 मजदूरों ने की मजदूरी
Hamirpur UP -: कलेक्ट्रेट स्थित डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम सभागार में जिला एकीकरण समिति की बैठक सम्पन्न।
Hamirpur UP -:गणेश सिंह विद्यार्थी उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के जिला संयोजक बनाए गए
Hamirpur UP -खाद की कमी से किसानों में हाहाकार, लंबी लाइनों में इंतजार के बावजूद खाली हाथ लौटे किसान
गृहकलह से ऊबकर युवक ने फन्दा लगाकर की आत्महत्या
- Mohammad Amir
- 09 Nov, 2024
हमीरपुर ब्यूरो :–
मौदहा के मराठीपुरा मोहल्ला में घरेलू कलह से परेशान होकर युवक ने फांसी के फंदा डाल आत्महत्या कर ली सुबह परिजनों ने फांसी पर झूलते हुए देखा तो कोहराम मच गया।
बताते चलें कि महोबा जनपद के पुरा गांव निवासी हाल मुकाम मराठीपुरा मोहल्ला बालाजी मंदिर के पास निवास कर रहे बृज गोपाल सिंह के छोटे पुत्र राजन सिंह 42 वर्ष ने बीती रात घर के अंदर कमरे में लगें पंखे के हुक में साड़ी का फंदा से फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब पर परिजनों ने कमरे पर लटकता हुआ शव देखा तो कोहराम मच गया। जानकारी करने पर भाई संजय ने बताया कि उसका किसी से कोई विवाद नही था, बताया जा रहा है कि गृह कलह के चलते उक्त युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। मृतक शादीशुदा था जो पत्नी सहित एक लड़का और एक लड़की को और वृद्ध माता पिता को रोता विलखता छोड़ गया है।मृतक की परिजनों ने मृतक का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया जिसके बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







