Breaking News
Hamirpur UP -: मुस्करा ब्लाक के सिवनी गांव में बाढ़ और भारी बारिश के बावजूद 167 मजदूरों ने की मजदूरी
Hamirpur UP -: कलेक्ट्रेट स्थित डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम सभागार में जिला एकीकरण समिति की बैठक सम्पन्न।
Hamirpur UP -:गणेश सिंह विद्यार्थी उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के जिला संयोजक बनाए गए
Hamirpur UP -खाद की कमी से किसानों में हाहाकार, लंबी लाइनों में इंतजार के बावजूद खाली हाथ लौटे किसान
Hamirpur UP -: डीएम के निर्देश पर खनन विभाग ने मोरंग खदानों में मारा छापा
- Mohammad Amir
- 09 Nov, 2024
हमीरपुर ब्यूरो :–
शनिवार के दिन जाँच झरने पहुँची खनन विभाग की जांच टीम ने मौरंग खदान में अतिरिक्त खनन मिलने और छह वाहन अवैध परिवहन करते पाए जाने पर खनन अनुज्ञापी को जुर्माना व वाहनों का चालान किया गया।जिलाधिकारी के निर्देश पर शनिवार के दिन राठ तहसील के ग्राम टोला खंगारन के खनन खण्ड संख्या-5 और 6 का स्थलीय निरीक्षण अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) / प्रभारी अधिकारी (खनिज), उपजिलाधिकारी राठ व खान अधिकारी द्वारा राजस्व टीम के साथ जाँच की गई। खण्ड संख्या 5 का रकबा 13.00 हे0 जो मै० सागर परेचा पुत्र राज कुमार पारेचा पता-1533 1 सिविल लाइन जानकीपुरम, झांसी उ०प्र० के पक्ष में स्वीकृत है। जांच में संख्या-5 के पट्टाधारक द्वारा 2138 घन मीटर का अतिरिक्त खनन किया जाना पाया गया। इसके अतिरिक्त ग्राम टोला खंगारन के खण्ड संख्या-6 के पट्टाधारक द्वारा स्वीकृत क्षेत्र के बाहर 600 घन मीटर का अवैध खनन किया जाना पाया गया तथा 696 घन मीटर अतिरिक्त खनन होना पाया गया। उक्त खनन क्षेत्रों में किये गये अवैध खनन व अतिरिक्त खनन से लगभग 35.90 लाख की राजस्व प्राप्ति होगी। उक्त के अतिरिक्त क्षेत्र की जांच हेतु जाते समय रास्ते में कुल 06 वाहन अवैध परिवहन करते हुये पाये गये, जिनके ऊपर नियमानुसार कार्यवाही करते हुये कुल 3,60,000/- धनराशि आरोपित किया गया तथा मौके पर ही 04 वाहनों से कुल रु0-2,34,000/- धनराशि करा ली गयी। जानकारी एडीएम वित्त एवं राजस्व ने दी।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







