:
Breaking News

Hamirpur UP -: विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर संपन्न

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

 हमीरपुर ब्यूरो :–
                       राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के अनुपालन में जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विष्णु कुमार शर्मा के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हमीरपुर के तत्वावधान में विधिक सेवा दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन श्री गायत्री विद्या मन्दिर बालिका इण्टर काॅलेज, सुमेरपुर हमीरपुर में किया गया। कार्यक्रम में श्रीमती गीतांजलि गर्ग अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हमीरपुर चीफ लीगल एड डिफेंस काउसिंल आनन्द सक्सेना, डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउसिंल सिस्टम हरिनाम सिंह, असिसटेन्ट फिरोज आलम व प्रबन्धक, पुनीत कुमार पाॅलीवाल, प्रधानाचार्य श्रीमती दीपिका, प्रवक्ता श्रीमती सपना गुप्ता व अन्य अध्यापक बालिकाएं उपस्थित रहे। इसी क्रम में बच्चों को विधिक सेवा के महत्व एवं कार्य प्रणाली की जानकरी दी गई। बच्चों में कार्यक्रम को लेकर विशेष उत्साह दिखा। कार्यक्रम के पश्चात बच्चों द्वारा रैली निकाली गई।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *