Breaking News
Hamirpur UP -: मुस्करा ब्लाक के सिवनी गांव में बाढ़ और भारी बारिश के बावजूद 167 मजदूरों ने की मजदूरी
Hamirpur UP -: कलेक्ट्रेट स्थित डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम सभागार में जिला एकीकरण समिति की बैठक सम्पन्न।
Hamirpur UP -:गणेश सिंह विद्यार्थी उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के जिला संयोजक बनाए गए
Hamirpur UP -खाद की कमी से किसानों में हाहाकार, लंबी लाइनों में इंतजार के बावजूद खाली हाथ लौटे किसान
Hamirpur UP -: ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता में सिसोलर न्याय पंचायत का रहा दबदबा
- Mohammad Amir
- 09 Nov, 2024
हमीरपुर ब्यूरो :–
मौदहा में आयोजित ब्लाक स्तरीय बेसिक शिक्षा की मिनी बाल क्रीड़ा में न्याय पंचायत स्तर पर सिसोलर न्याय पंचायत को चैंपियन घोषित किया गया है। जब कि एकल प्रतियोगिताओं में सिलौली की मानसी चैंपियन घोषित हुई हुई।
वहीं विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्राथमिक बालक में 50 मीटर की दौड़ में माचाँ के जीशान प्रथम इसी गांव के प्राथमिक विद्यालय के आयुष द्वितीय रहे।100 मीटर की दौड़ में जीशान गुशियारी प्रथम तो सिसोलर के बाबू दूसरे स्थान पर रहे।
बालक वर्ग की कबड्डी में सिलौली विजेता रहा।उप विजेता आनंदपुर तथा लंबी कूद में सिसोलर का सोनू प्रथम रहा तथा आनंदराज बड़ालेवा दूसरे स्थान पर रहा।खो खो में छिरका प्रथम तथा गढा दूसरे स्थान पर रहा।
वहीं बालिका में 50 मी दौड़ में प्राथमिक की रागनी प्रथम रही। दूसरे स्थान पर गढा की खुशबू रही।जब कि 100 मीटर दौड़ में भी खुशबू जीती। वहीं गढा की रागनी द्वितीय स्थान पर रही।
इसी तरह जूनियर बालक की 100 मीटर दौड़ में रतौली के आशिक प्रथम रहे।गुसियारी के शादाब दूसरे स्थान पर।जब कि 200 मीटर की दौड़ में सिसोलर के सुभाष प्रथम गुशियारी का शादाब दूसरे स्थान पर, वहीं 400 मीटर की दौड़ में रीवन का मोहित प्रथम तथा दूसरे स्थान पर सिलौली का गनी रहा।खो खो प्रतियोगिता में छिरका प्रथम तथा भंमौरा दूसरे स्थान पर, जब कि बालिकाओं की 100 मीटर दौड़ में गढा की संगीता प्रथम शीलू तिंदुही दूसरे स्थान पर रही। कबड्डी में कुनेहटा प्रथम तथा तिंदूही दूसरे स्थान पर रहा।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







