:
Breaking News

Hamirpur UP -: रामलीला देखने गए युवक को चार लोगों ने पीटा, मुकदमा दर्ज

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

मौदहा हमीरपुर- 
                      कस्बे के एक मोहल्ले में हो रहे रामलीला को देखने गए एक युवक पर बेवजह वहीं के चार लोगों ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया इस घटना को देखकर पीड़ित के भाई ने जब बीच बचाव शुरू किया तो उक्त आरोपियों ने भी उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया जिससे उसके शरीर में गंभीर चोटे आई हुई हैं। इस घटना से आहत पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। घटना को संज्ञान में लेकर कोतवाली पुलिस ने तहरीर में नामित सभी आरोपियों पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
कस्बे के मोहल्ला फत्तेपुर निवासी मोहित पुत्र शिव विशाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते 6 नवंबर को फत्तेपुर में हो रहे रामलीला को देखने वह गया हुआ था तथा तकरीबन रात 12 बजे के लगभग जब उसे पेशाब लगी तो वह लघु शंका करने के लिए पंडाल के बाहर गया तो वहां सोनू तथा सूरज पुत्र गण नंदकिशोर, शिवा पुत्र मुकेश तथा शनि पुत्र कुंवर बहादुर मौजूद थे। पीड़ित ने तहरीर के माध्यम से बताया कि उक्त नामित सभी लोगों ने बेवजह उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की घटना को अंजाम दिया। उसने बताया कि जब उक्त सभी लोग उसे मार रहे थे तो उसकी आवाज सुनकर रामलीला में मौजूद मेरा बड़ा भाई मोनू मुझे बचाने के लिए दौड़ा तो सभी लोगों ने डंडों से उसे भी मार कर घायल कर दिया। हालांकि मारपीट की घटना को देखकर जब वहां लोग एकत्र होने लगे तो सभी लोग घटना की शिकायत कहीं करने पर जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग निकले। वही पीड़ित द्वारा दिए गए शिकायती पत्र को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली पुलिस ने नामित सभी आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 115 (2), 352, 351 (2) के तहत मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।



 

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *